सरकार का नया नारा, खाऊंगा, खाने दूंगा, पैक कराके ले जाने दूंगा: कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस ने पीएनबी और उसके बाद सामने आए एक के बाद कई फ्रॉड के मामलों को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। गुरुवार को कांग्रेस के रणदीप सिंह सुरजेवाला और शक्तिसिंह गोहिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि इस सरकार का नया नारा 'खाऊंगा, खाने दूंगा, पैक कराके ले जाने दूंगा' हो गया है। सुरजेवाला ने कहा कि बीते 12 दिन में 31000 करोड़ रुपए के घोटाले बैंकों से सामने आए हैं। ये सब मोदी सरकार की नाक के नीचे मेहुल, मेहता और नीरव मोदी ने किया है। सुरजवाला ने कहा कि गुजरात के पालनपुर के जतिन मेहता ने बैंक फ्रॉड किया है, इसमें पंजाब नेशनल बैंक से 6712 करोड़ का घोटाला शामिल है, उन्होंने कहा कि सरकार आखिर कर क्या रही है।

सुरजेवाला ने कहा कि बैंक से कर्जा लेकर जतिन मेहता और उसकी पत्नी बड़ी आसानी से भारत से भाग गए। उन्होंने 2 जून 2016 को भारतीय नागरिकता छोड़ दी। करीब एक साल बाद देश की जांच एजेंसियों की नजर जतिन मेहता पर गई। सुरजेवाला ने कई दस्तावेज पेश करते हुए दावा किया कि ऐसा फर्जीवाड़ा काफी समय से जारी था और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। इस दौरान उन्होंने कई कंपनियों की बैलेंस शीट और दूसरे आंकड़े भी दिखाए सामने रखे।












Click it and Unblock the Notifications