बेकसूर लोगों को मार रहा पाक, कहां है मोदी का 56 इंच का सीना

नई दिल्ली। सीमा पर पाकिस्तान की ओर से हो रही लगातार सीजफायर का उल्लंघन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने तीखा हमला बोला है। गुलाम नबी आजाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर निशाना साधते हुए कहा कि आज जब पाक की ओर से सीजफायर में लोग मारे जा रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री पाकिस्तान को करारा जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पता नहीं अब 56 इंच की छाती कहां है, अब कोई आंख से आंख मिलाकर बात क्यों नहीं करता।"

gulam nabi azad

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने चुनाव लोकसभा चुनाव के समय सिर्फ भाषणबाजी की थी। प्रधानमंत्री चुनाव पूर्व किए अपने वादे को भूल गये हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि एनडीए सरकार बनने के बाद सीजफायर उल्लंघन बंद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार की विफलता इसी से जाहिर होती है जब अगस्त माह में बीएसएफ के जनरल डायरेक्टर ने अपने बयान में कहा था कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर 1971 के बाद पाकिस्तान की ओर से अब तक की सबसे भारी गोलीबारी हुई है।

आपको बता दें कि जम्मू के अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से बीती रात 1.30 बजे से लगातार फायरिंग की जा रही है। ईद के दिन सोमवार को भी सुबह फायरिंग की गई है। पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 30 लोग घायल हो गए हैं। इस महीने के भीतर पाकिस्तान की ओर से 10वीं बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया है।

उधर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्‍तान को सख्त लहजे में सीजफायर उल्‍लंघन को तुरंत रोकने को कहा है।राजनाथ के मुताबिक, पाकिस्‍तान को अब यह समझना चाहिए कि भारत में जमाना अब बदल गया है। सीमा पर बार-बार हो रहे सीजफायर उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+