कांग्रेस ने कुर्सी ब्रांड चश्मा पहन रखा है इसलिये सिर्फ कुर्सी दिखती है: नरेन्द्र मोदी

जनता को तो यह विकास दिखता है, मगर कांग्रेस और दिल्ली में बैठी सरकार को नहीं दिखता। उसे तो सिर्फ कुर्सी नजर आती है। कांग्रेस पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने महंगाई सौ दिन में कम करने का वादा किया था, मगर वह वादा पूरा नहीं हुआ। महंगाई कम तो नहीं हुई, और बढ़ गई है। इस पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से लेकर कांग्रेस की मैडम तक जवाब देने को तैयार नहीं हैं।
महंगाई को लेकर कांग्रेस नेताओं व केंद्रीय मंत्रियों द्वारा दिए जा रहे बयानों का सिलसिले बार जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि ये नेता वास्तविकता से परिचित नहीं हैं और अपनी नाकामी छुपाने के लिए बयान दिए जा रहे हैं। मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह चुनाव में लोकलुभावन वादे कर गुमराह करती है, मगर उसे पूरा नहीं करती। जबकि भाजपा विकास करती है।












Click it and Unblock the Notifications