कांग्रेस ने 4 चुनावी राज्यों के लिए गठित की स्क्रीनिंग कमेटी, राजस्थान की समिति के अध्यक्ष बने गौरव गोगोई

कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव वाले राज्यों के लिए स्क्रीनिंग समितियों की नियुक्ति की। कांग्रेस ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के लिए स्क्रीनिंग समितियों की नियुक्ति की है।

गौरव गोगोई को राजस्थान की समिति का अध्यक्ष, जितेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश की समिति का अध्यक्ष, अजय माकन को छत्तीसगढ़ की समिति का अध्यक्ष और के मुरलीधरन को तेलंगाना की समिति का अध्यक्ष बनाया गया।

कांग्रेस ने चुनाव वाले राज्यों के लिए नियुक्त की स्क्रीनिंग

वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच कांग्रेस के 36 से ज्यादा वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात की। कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि आज पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ कर्नाटक कांग्रेस के 36 से ज्यादा वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में जिस तरह से कांग्रेस को शानदार जीत मिली, उसके लिए दोनों नेताओं ने उन्हें बधाई दी। लेकिन आगामी लोकसभा चुनावों के लिए भी विस्तृत चर्चा हुई और कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

Recommended Video

    कांग्रेस ने 4 चुनावी राज्यों के लिए गठित की स्क्रीनिंग कमेटी

    रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि पार्टी संगठन का एक वरिष्ठ नेता और एक मंत्री एक संसदीय सीट का प्रभारी होगा। लोकसभा चुनाव तक अगले 6-7 महीनों के लिए वे जिम्मेदार होंगे। पार्टी संगठन की तैयारियों के लिए 15-20 अगस्त के बीच करीब 1.30 करोड़ महिलाओं को सीधे उनके बैंक खाते में 2000 रुपये प्रति माह मिलने लगेंगे।

    कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सलीम अहमद ने कहा कि चुनाव के दौरान हमने कहा था कि राज्य में शांति होनी चाहिए और कानून व्यवस्था होनी चाहिए। लोगों ने हमारे लिए वोट दिया। भाजपा के 4 साल के शासन में सभी समुदायों को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। हमने कहा कि 'जियो और जीने दो' और भ्रष्टाचार को दूर किया जाना चाहिए। लोगों ने हमें रिकॉर्ड संख्या में सीटें दीं और देश को एक संदेश दिया हम उस संदेश को आगे बढ़ाएंगे।

    यह भी पढ़ें- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आएंगे छत्तीसगढ़, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने दिया न्योता

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+