कर्नाटक के लिए कांग्रेस की 124 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, खड़गे के बेटे का भी नाम

कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 124 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली लिस्ट में पूर्व सीएम सिद्धारमैया और राज्य पार्टी अध्यक्ष डीके शिवकुमार के नाम मौजूद हैं।

Congress

Karnataka Assembly Elections: कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 124 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली लिस्ट में पूर्व सीएम सिद्धारमैया और राज्य पार्टी अध्यक्ष डीके शिवकुमार के नाम मौजूद हैं। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक का नाम भी लिस्ट में शामिल है।

वरुणा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे कांग्रेस के पूर्व सीएम
कांग्रेस की पहली लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता सिद्धारमैया और राज्य पार्टी अध्यक्ष डीके शिवकुमार के नाम मौजूद हैं। पार्टी ने मैसूर में वरुणा विधानसभा सीट से पूर्व सीएम को मैदान में उतारने का फैसला किया है, जो उनका गृह निर्वाचन क्षेत्र है। इसके अलावा केपीसीसी प्रमुख डीके शिवकुमार को कनकपुरा से चुनावी मैदान में उतारने का निर्णय लिया है।

चितापुर से चुनाव लड़ेंगे प्रियांक खड़गे
सूची में शामिल अन्य नामों में यमकानमर्दी से कांग्रेस नेता सतीश जारकीहोली, बेलगाम ग्रामीण से लक्ष्मी हेब्बलकर, चितापुर से प्रियांक खड़गे, प्रियांक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे हैं। इसके अलावा शिवाजीनगर से रिजवान अरशद, गांधीनगर से दिनेश गुंडू राव, नरसिम्हराजा से तनवीर सैत और चामराजपेट से बी जेड जमीर अहमद खान का नाम शामिल है।

कांग्रेस ने सबसे पहले जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 17 मार्च को दिल्ली में एक बैठक के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची को मंजूरी दी। समिति की अध्यक्षता कांग्रेस प्रमुख खड़गे ने की। बैठक में राहुल गांधी भी मौजूद थे। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करने वाली कांग्रेस पहली पार्टी है। निर्वाचन आयोग ने दक्षिणी राज्य में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की अभी घोषणा नहीं की है। कर्नाटक में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल मई में समाप्त होगा। उससे पहले राज्य में चुनाव होने हैं। कांग्रेस की पूरी कोशिश है कि किसी भी तरह से दक्षिणी राज्य में बीजेपी को सत्ता से बाहर किया जा सके।

Recommended Video

    Karnataka Assembly Election 2023 से पहले Congress ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+