कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस ने जारी की आखिरी सूची, बदामी से भी चुनाव लड़ेंगे सिद्धारमैया
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव के मद्देनजर अपनी आखिरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 11 प्रत्याशियों के नाम है, जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का नाम भी शामिल है। बता दें कि सिद्धारमैया, राज्य की चामुण्डेश्वरी सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। इस सूची के अनुसार सिद्धारमैया राज्य की बदामी सीट से भी चुनाव लड़ेंगे। सिद्धारमैया का नाम इस सीट पर डॉक्टर देवराज पाटिल की जगह पर आया है। इस सूची में पंजाब नेशनल बैंक के घोटाले में आरोपी मेहुल चौकसी के कथित वकील एच एस चंद्रा की जगह केपी चंद्रकला को मदिकेरी से टिकट दिया गया है।

गौरतलब है किकांग्रेस ने चंद्रमौली का टिकट होल्ड पर डाल दिया था। हालांकि एचएस चंद्रमौली मदिकेरी में अपना चुनाव प्रचार कर रहे थे। प्रचार के दौरान एचएस चंद्रमौली ने वन इंडिया से बातचीत में कहा था कि किसी भी व्यक्ति का केस लड़ने से ये कहा साबित हो जाता है कि केस लड़ने वाला वकील ही अपराधी है। चंद्रमौली ने कहा था कि ' मैं एक वकील हूं। साल 2010 में किसी व्यक्ति के लिए कोर्ट में पैरवी की अगर वो 2018 में अपराधी साबित हुआ तो उसमें मेरी क्या भूमिका है मुझे इस मामले में क्यों घसीटा जा रहा है।'
चंद्रमौली ने कहा था कि केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की बेटी ने नीरव मोदी का केस लड़ा इसकी बात कोई नहीं कर रहा है। चंद्रमौली ने साफ किया कि उनका मेहुल चोकसी या नीरव मोदी से कोई करीबी रिश्ता नहीं है। कभी किसी ने अगर उनका केस लड़ा तो कौन सा गुनाह किया।












Click it and Unblock the Notifications