कर्नाटक में इस वजह से एक दूसरे से डरी हैं कांग्रेस और भाजपा, शुरू हुई 'हेल्पलाइन' की जंग
कर्नाटक में कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे से ख़ौफजदा है। इसलिए दोनों ही पार्टियां 'हेल्पलाइन' शुरू करने की कवायद शुरू कर रही हैं।

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा को सत्ता से बेदखल कर अपनी सरकार बनाई है। सुनने में हैरानी जरूर होगी लेकिन प्रदेश में अब कांग्रेस सत्ता में हैं लेकिन कुछ ऐसे कारण है जो कांग्रेस भाजपा से डरी हुई है। ऐसे ही हालात भारतीय जनता पार्टी के भी है, प्रदेश भर के भाजपा नेता खौफ में हैं। ऐसे में सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भाजपा के बीच एक-दूसरे के खिलाफ 'हेल्पलाइन युद्ध' जंग उतर आए हैं।
सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भाजपा दोनों ही पार्टियों को उनके कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने या समाज में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने का संदेह हो रहा है। इस भय के चलते बीते सोमवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार, गृह मंत्री जी परमेश्वर और ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज (आरडीपीआर) मंत्री प्रियांक खड़गे से उद्योग मंत्री एमबी पाटिल ने 'शांतिपूर्ण कर्नाटक' नामक एक नई हेल्पलाइन शुरू करने पर विचार करने की रिकवेस्ट की है।
उद्योग मंत्री एमबी पाटिल ने कहा कि साम्प्रदायिक नफरत फैलाने वाले लोगों को अगाह करते हुए एक ट्वीट भी किया जिसमें लिखा हमारा एजेंडा केवल विकास और प्रगति है और ब्रांड कर्नाटक की रक्षा करना है।
कांग्रेस मंत्री पाटिल के अपने सीएम और सहयोगी मंत्रियों से इस अनुरोध के बाद प्रदेश की विपक्षी भाजपा ने बाजी मारते हुए एक हेल्पलाइन बनाने का ऐलान कर दिया है। ये हेल्पलाइन कांग्रेस शासन द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं पर 'उन्हें परेशान करने' के लिए दर्ज पुलिस मामलों से लड़ने के लिए है।
बेंगलुरु दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या ने बीते सप्ताह में आरोप लगाया है कांग्रेस शासन ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने के लिए अपनी शक्ति का दुरुपयोग करने का सहारा लिया है। तेजस्वरी सूर्या ने कहा पार्टी कानून की अदालतों में ऐसे मामलों को लड़ने क लिए तैयार है।
उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के अंदर भाजपा ऐसी हेल्पलाइन शुरू करने की तैयारी शुरू कर देगी जो भाजपा कार्यकर्ताओं की मदद के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।
भाजपा के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को उत्पीड़न से बचाने के लिए अधिवक्ताओं की टीम पुलिस स्टेशनों और अदालतों में पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधित्व करेगी। ये टीम कार्यकर्ताओं को कांग्रेस सरकार के बचाएगी। तेजस्वी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर भाजपा कानूनी प्रकोष्ठ वरिष्ठ अधिवक्ताओं की मदद लेगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications