अमिताभ विवाद पर ऋषि कपूर ने कसा कांग्रेस पर तीखा तंज. कहा विनोद को भी ले आओ
नई दिल्ली। मोदी सरकार के मेगा शो में अमिताभ बच्चन को लेकर कांग्रेस ने नया बखेड़ा खड़ा कर दियाा है, जिसे लेकर जहां बीजेपी वाले कांग्रेस वालों को मेंटल साबित करने में लगे हैं वहीं फिल्मी सितारे और इन दिनों कांग्रेस की आंखों की किरकिरी बने ऋषि कपूर ने ट्विटर पर तंज कसकर एक बार फिर से कांग्रेस वालों पर चुटकी ली है।
मेरा नाम शौचालय के काम तो आया, कांग्रेसी तो किसी लायक नहीं: ऋषि कपूर
ऋषि कपूर ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में कहा है कि कांग्रेस वालों इस झगड़े में विनोद खन्ना को भी ले आओ तो मिल जाएंगे अमर-अकबर-एंथोनी। आपको बता दें कि 1977 की इस मेगाहिट मूवी में अमिताभ, विनोद और ऋषि कपूर लीडिंग एक्टर्स थे।
मेगा मोदी शोः कांग्रेस ने उठाये अमिताभ पर सवाल, भाजपा ने मेंटल कहा
मालूम हो कि कांग्रेस ने मेगा मोदी शो में अमिताभ की मेजबानी पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि जिनका नाम टैक्स चोरी वाले पनामा पेपर लीक्स में आया है वो भला पीएम मोदी के शो के होस्ट कैसे हो सकते हैं।
अब मोदी की मुरीद हुईं बच्चन बहू ऐश्वर्या राय, जानिए क्यों?
जिस पर भाजपा ने कांग्रेस को मेंटल कहते हुए कहा कि पनामा पेपर लीक और शो की मेजबानी दो अलग-अलग बातें हैं जबकि अमिताभ ने कहा है कि वो शो को होस्ट नहीं कर रहे बल्कि वो सरकारी अभियान 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ'..के तहत ही मोदी सरकार के दो साल वाले कार्यक्रम 'जरा मुस्कुरा दो' का हिस्सा बनेंगे।
Agar kissi tareeke se Vinod Khanna ji ko bhi uljha len ,they could sing and have "🎼Amar 🎧Akbar🎻Anthony🎤" pic.twitter.com/WKEadRl3BC
— Rishi Kapoor (@chintskap) 25 May 2016













Click it and Unblock the Notifications