कांग्रेस ने लगाया आरोप- IndiGo फ्लाइट में इमरजेंसी गेट खोलने वाला शख्‍स भाजपा सांसद तेजस्‍वी सूर्या थे

कांग्रेस ने लगाया आरोप- IndiGo फ्लाइट में इमरजेंसी गेट खोलने वाला शख्‍स भाजपा सांसद तेजस्‍वी सूर्या थे

indigo

इंडिगो में एक यात्री ने 10 दिसंबर 2022 को फ्लाइट का इमरजेंसी गेट ओपेन कर दिया था। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने 10 दिसंबर, 2022 को इंडिगो की उड़ान 6E 7339 में हुई घटना की जांच के आदेश दिए। यह उड़ान चेन्नई से तिरुचिरापल्ली के रास्ते में थी। हालांकि ये खुलासा नहीं किया गया है कि इमरजेंसी गेट ओपेन करने वाला शख्‍स कौन था। वहीं अब कांग्रेस ने इस घटना की जांच शुरू होने के बाद, मामला लाइम-लाइट में आने के बाद बड़ा दावा किया है। ये दावा कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता ने किया है।

वो यात्री कोई और नहीं बल्कि भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या थे

इंडिगो की उड़ान में एक यात्री द्वारा विमान का इमजेंसी खोलने की घटना की जांच के आदेश दिए जाने के कुछ घंटों बाद, कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि वो यात्री कोई और नहीं बल्कि भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या थे। हालांकि बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या की ओर से अभी तक इस आरोप के संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्विटर पर लिखी ये पोस्‍ट

कांग्रेस के वरिष्ठ रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्विटर पर एक मीडिया रिपोर्ट शेयर करते हुए दावा किया गया था कि इंडिगो में इमजरेंसी एक्‍सीजिट को खोलने वाला यात्री बेंगलुरु दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार सांसद बना था। उन्‍होंने ट्टीट करते हुए लिखा "बीजेपी वीआईपी ब्राट्स! एयरलाइन की शिकायत करने की हिम्मत कैसे हुई? क्या यह बीजेपी सत्ता के अभिजात वर्ग के लिए आदर्श है? क्या इसने यात्रियों की सुरक्षा से समझौता किया? ओह! आप बीजेपी के वीआईपी के बारे में सवाल नहीं पूछ सकते!"

congresstweet

घटना की जांच के आदेश दिए

बता दें ये घटना तो 10 दिसंबर 2022 की है लेकिन मंगलवार को मामला संज्ञान में आने के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने 10 दिसंबर, 2022 को इंडिगो की उड़ान 6E 7339 में हुई घटना की जांच के आदेश दिए।

'30 मिनट तक बस के अंदर इंतजार करने को कहा गया था'

इंडिया टुडे को दिए इंटरव्‍यू में DMK प्रवक्‍ता ने कहा भाजपा तमिलनाडु प्रमुख अन्नामलाई और एक "कर्नाटक सांसद" उक्त फ्लाइट में यात्रा कर रहे थे। घटना के बाद दोनों भाजपा नेताओं को बस से उतरकर 30 मिनट से अधिक समय तक बस के अंदर इंतजार करने को कहा गया।"

'इमरजेंसी गेट पर तेजस्वी सूर्या का हाथ देखा'

डीएमके के एक अन्य पदाधिकारी डॉ. हफीज ने कहा कि उक्त फ्लाइट में उनके दोस्त ने इमरजेंसी गेट पर तेजस्वी सूर्या का हाथ देखा। लीवर नीचे आ गया। इसके बाद सभी यात्रियों को एक बस में बिठाया गया। हफीज ने अपने दोस्त के हवाले से कहा तेजस्वी ने एयरलाइंस को माफी पत्र लिखा और सभी यात्रियों से माफी भी मांगी। हफीज ने यह भी कहा कि उसका दोस्त इस घटना का डिटेल शेयर करने से डर रहा था और इसलिए वह अपने दोस्त की ओर से जानकारी शेयर कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+