शीला से कांग्रेस का मोह भंग, कार्रवाई के बाद भी 'आप' को देते रहेंगे समर्थन

राहुल गांधी ने अपने पहले टीवी इंटरव्यू में साफ-साफ कहा कि अगर ‘आप' की सरकार घोटालों के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पर कार्रवाई भी करती है तब भी कांग्रेस उन्हें अपना समर्थन जारी रखेगी। राहुल की इन बातों से एक बात को साफ है कि कांग्रेस का शीला दीक्षित से मोह भंग हो गया है। शीला ने सत्ता क्या गंवाई उनकी साख भी दांव पर लग गई।
एक टीवी समाचार चैनल ने इंटरव्यू में राहुल गांधी ने कहा कि आप सरकार अगर राष्ट्रमंडल खेल घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और अन्य कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध कार्रवाई करती है तो भी उनका समर्थन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि वो आम आदमी पार्टी की सरकार को अभी सीखने का मौका देना चाहते हैं।
आम आदमी पार्टी की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पार्टी जिस तरह लोगों तक पहुंच रही है, वह अच्छा है। उनमें कुछ ऐसी चीजें तो हैं जिससे वे लोगों तक पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि आप को अपने को प्रमाणित करने का मौका दिया जाना चाहिए और हम चाहते है कि उनकी सहायता की जाए।












Click it and Unblock the Notifications