कांग्रेस का 135वां स्थापना दिवस: पार्टी ने किया ट्वीट, कहा- कांग्रेस के लिए भारत सबसे पहले

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी का आज (शनिवार) 135वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तिरंगा फहराया। इस दौरान यहां पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, पार्टी के वरिष्ठ नेता एके एंथनी, अहमद पटेल और अन्य नेता मौजूद थे। पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि देश के लिए बलिदान कांग्रेस पार्टी के लिए सबसे ऊपर है।

Recommended Video

    Congress Party के स्थापना दिवस पर Rahul Gandhi का BJP पर बड़ा हमला | वनइंडिया हिंदी
    congress, congress 135th foundation day, foundation day, sonia gandhi, rahul gandhi, delhi, कांग्रेस, कांग्रेस स्थापना दिवस, कांग्रेस का 135वां स्थापना दिवस, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, तिरंगा, कांग्रेस पार्टी


    पार्टी ने ट्वीट किया, राष्ट्र के लिए बलिदान कांग्रेस पार्टी के लिए सबसे ऊपर है। हमारी स्थापना के समय से ही, स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान और आगे भी हमेशा सबसे पहले भारत है। स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस देश के विभिन्न हिस्सों में 'संविधान बचाओ, भारत बचाओ' के संदेश के साथ फ्लैग मार्च निकाल रही है। पार्टी नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में देश के सभी राज्यों की राजधानियों में आज स्थापना दिवस पर 'संविधान बचाओ, भारत बचाओ मार्च' का आयोजन करेगी।'

    राहुल ने क्या कहा?

    इस मौके पर पार्टी नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, 'आज कांग्रेस का 135वां स्थापना दिवस है। आज सुबह मैं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय में ध्वजारोहण समारोह में हिस्सा लूंगा। इसके बाद गुवाहाटी में एक रैली को संबोधित करूंगा। हमारे स्थापना दिवस पर, हम लाखों कांग्रेस पुरुष और महिलाओं के निस्वार्थ योगदान को स्वीकार करते हैं।' कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली में, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी असम में और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी।

    प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया?

    प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'अंतिम पायदान पर खड़े इंसान की आवाज हैं। किसान, नौजवान, मजदूर, महिलाएं और हर मजलूम की आवाज हैं। प्रेम, भाईचारा, शांति, सत्य का अंदाज हैं। हम कांग्रेस हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 135वें स्थापना दिवस पर हम गर्व से अपनी पार्टी की अहिंसा और उदारता की विचारधारा के लिए पूर्ण समर्पण का संकल्प लेंगे।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+