छत्तीसगढ़: रमन सिंह के गढ़ में राहुल की ललकार, करप्शन में वर्ल्ड चैंपियन है भाजपा
रायपुर।
कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के गढ़ राजनांदगांव में भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार भ्रष्टाचार की चैंपियन है और अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार आई तो जल, जंगल और जमीन पर सिर्फ जनता का अधिकार होगा। हर बार की तरह इस बार भी राहुल गांधी ने अपने संबोधन में इमोशनल एलीमेंट डाला। राहुल गांधी ने कहा कि नंद कुमार पटेल काफी लोकप्रिय नेता थे और उनके नेतृत्व में सरकार बननी तय थी इसलिये उन्हें मार दिया गया। id="toptextpromo">राहुल
गांधी ने कहा कि नंदकुमार पटेल के दिल में आदिवासियों का दर्द था इसलिये उनका मारा जाना आम जनता का मारा जाना है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस एक साथ लड़ रही है। यह पार्टी गरीबों, महिलाओं, आदिवासियों की पार्टी है। यह जल, जंगल और जमीन आपका है। यहां बीजेपी के लोग आपसे छीन रहे हैं वह कांग्रेस पार्टी आपको वापस देगी। कांग्रेस वह ताकत देगी कि आप अपना फैसला खुद करेंगे। आप अपनी जमीन जिसे देना चाहते हैं दें लेकिन यह फैसला आपका होगा। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>सच
है कि राज्य में विकास की जरूरत है। लेकिन इसके बहाने आपकी जमीन बड़ी कंपनियों को दी गई। लेकिन आप से पूछा तक नहीं गया। अब आपको जमीन के पैसे मिलेंगे। यह अधिकार हमारी सरकार आपको दे रही है। राहुल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में माओवाद बढ़ रहा है। हम लोग चाहते हैं कि आम आदमी के हाथ में सत्ता हो, वहीं ये सरकार चाहती है कि सब कुछ मुख्यमंत्री के हाथ में हो। राहुल ने कहा कि छह लाख एकड़ जमीन छीनकर यहां उद्योगपतियों को दी गई, लेकिन क्या आपको सही पैसा दिया गया? हम जमीन अधिग्रहण बिल लाए है।











Click it and Unblock the Notifications