उत्तराखंड में छुट्टी मना रहे हैं राहुल गांधी, फोटो हुआ लीक
नयी दिल्ली। पूरा देश मोदी सरकार के बहुप्रतिक्षित बजट का इंतजार कर रहा है तो वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी छुट्टियां मना रहे हैं। राहुल ने आत्म मंथन और भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से 2 हफ्ते की छुट्टी ली, लेकिन आत्म मंथन करने के बजाए राहुल उत्तरखंड की वादियों के मजे लूट रहे हैं।

कांग्रेस नेता जगदीश शर्मा ने दावा किया है कि राहुल गांधी छुट्टियों पर उत्तराखंड गए हैं । दरअसल उन्होंने ये बात राहुल गांधी के विदेश जाने अटकलों को खारिज करने के लिए कहा। जगदीश शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट से राहुल गांधी के उत्तराखंड में होने के कुछ फोटो ट्वीट भी किए हैं।
उन्होंने कहा कि ये फोटो उन्होंने इसलिए शेयर किए ताकि राहुल गांधी के बैंकॉक जाने की अफवाहों को गलत साबित किया जा सके। इस फोटो में देखा जा सकता है कि राहुल एक टैंट में रह रहे हैं। वहां वो किसी से फोन पर बाते कर रहे थे। हलांकि राहुल गांधी की ये तस्वीर पूरी तरह से साफ नहीं है।
हलांकि कांग्रेस अपने नेता जगदीश शर्मा के बयान के कोई इत्तेफाक नहीं रखती। कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि आजकल तो कोई भी सोशल मीडिया पर कुछ भी डाल सकता है। हम इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications