डांसर सपना चौधरी की इस हरकत पर भड़क गए फैन, प्रोग्राम में मच गया हंगामा
नई दिल्ली। हरियाणा की मशहूर रागिनी डांसर सपना चौधरी अक्सर विवादों में घिरी रहती है। अपना डांस शो की वजह से सपना लोगों की चर्चाओं में आ जाती है। एक बाद फिर से सपना चौधरी विवादों में घिर गई है। इस बार को अपने डांस शो को लेकर चर्चा में आ गई है।

डांस शो में हंगामा
अपने डांस से लोगों को दीवाना बनाने वाली सपना चौधरी का प्रोग्राम देखने वालों की अच्छी खासी भीड़ लगती है। शनिवार को हरियाणा के सीकर में सपना चौधरी का डांस शो था, लेकिन इस डांस में उनके फैंस और आर्गनाइजरर्स के बीच मारपीट हो गई।

देर से पहुंची सपना
शनिवार को सटरडे नाइट विथ सपना चौधरी के नाम से इस यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया गया था। शो 5 बजे से रखा गया था, लेकिन सपना खुद 8 बजे वहां पहुंची, जिसे लेकर लोग बेहद नाराज थे। ऊपर से लोगों ने आरोप लगाया कि शो के आर्गनाइजरर्सने इसके लिए उनसे महंगी फीस वसूली थी।

पुलिस की मौजूदगी में मारपीट
झुंझुनूं रोड स्थित मयूर मैरिज गार्डन में इस शो का आयोजन किया गया था। तय वक्त से करीब तीन घंटे देरी से पहुंची सपना ने अप ना डांस शुरू किया, लेकिन उनके फैन्स भड़क गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। डांसर सपना और उनकी टीम ने विरोध के बीच प्रोग्राम शुरू कर दिया।
Recommended Video


चले लाठी-डंडे
इस शो के दौरान तीन युवकों ने आर्गनाइजर द्वारा ज्यादा एंट्री फीस लेने और देरी से प्रोग्राम शुरू करने को लेकर हगंगामा शुरू किया, जिसके बाद सपना की टीम के वालिंटियर्स ने पहले तो उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन फिर उन्हें किनारे ले जाकर डंडों से पिटाई की। सबसे चौंकाने वाली बात तो ये थी कि पुलिस वहां तमाशा देखती रही। पुलिस की मौजूदगी में इतना सब कुछ हुआ, लेकिन उन्होंने इस मामले में दखल देने की कोशिश नहीं की।

वायरल हुआ वीडियो
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें पुलिस की मौजूदगी में युवकों की पिटाई की गई। इस मामले में पुलिस का कहना है कि किसी ने इस मामले की शिकायत नहीं की है। इसलिए उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications