इंतजार खत्म, इस शो के साथ होगी कपिल शर्मा की टीवी पर वापसी

Recommended Video

    Kapil Sharma to make comeback on television | FilmiBeat

    मुंबई। लंबे वक्त से टीवी और सोशल मीडिया से गायब कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की वापसी का इंतजार उनके चाहने वाले बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कपिल के चाहने वालों का इंतजार अब कुछ वक्त का और मेहमान है क्योंकि डीएनए की खबर के हिसाब से कपिल शर्मा अक्टूबर में अपने नए शो के साथ कमबैक करने जा रहे हैं। ये शो कैसा होगा और किस चैनल पर आएगा, इस बारे में खुलासा नहीं हुआ है लेकिन इतना कहा जा रहा है कि कपिल की ये धमाकेदार वापसी होगी और उनका ये नया कॉमेडी शो पूरी तरह से नई ऊर्जा और हंसी के फव्वारों से लबरेज होगा।

    विवादों में रहे कपिल शर्मा ....

    विवादों में रहे कपिल शर्मा ....

    आपको बता दें कि अपने साथी कलाकार सुनील ग्रोवर से झगड़े के बाद उनके हिट शो 'द कपिल शर्मा शो' की टीआरपी बुरी तरह से गिर गई थी, जिसकी वजह से शो बंद हो गया इसके बाद कपिल की निजी जिंदगी भी काफी विवादों में रही, उन्होंने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड और मैनजर प्रीति सिमोस, उनकी बहन नीति सिमोस और पत्रकार विक्की लालवानी के खिलाफ 25 लाख रुपए वसूलने का केस दर्ज कराया था।

    कपिल की जिंदगी में मचा हंगामा...

    कपिल की जिंदगी में मचा हंगामा...

    कपिल ने आरोप लगाया था प्रीति-नीति दोनों ने उसे धोखा दिया है और उसकी छवि खराब करने की कोशिश की है, दोनों ने उसके बिजनेस को चौपट कर दिया है, जिसमें उनका साथ दिया है पत्रकार विक्की लालवानी ने, जिनकी वेबसाइट ने कपिल के खिलाफ अनाप-शानप छाप कर उसकी इमेज फिल्मी सितारों की नजर में खराब कर दी है।

    कपिल की हालत ठीक नहीं...

    कपिल की हालत ठीक नहीं...

    इस विवादित एपीसोड के बाद कपिल का नया शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' का प्रसारण शुरू हुआ जो कि लोगों को खास रास नहीं आया। इसकी लो टीआरपी और कपिल की गिरती सेहत के कारण ये शो बंद हो गया। तब से ही कपिल टीवी और सोशल मीडिया से गायब है। उनकी करीबी लोगों का कहना है कि कपिल इन दिनों डिप्रेशन में हैं और अपनी प्रेमिका गिन्नी के साथ ग्रीस में हैं।

    कपिल की कोशिश पूरी तरह से जारी...

    कपिल की कोशिश पूरी तरह से जारी...

    हाल ही में कपिल की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें वो काफी बीमार दिख रहे थे। उनका वजन बहुत बढ़ा हुआ था। फोटो में वो अपने फेवरेट डॉगी संग खेलते दिख रहे थे। फिलहाल कहा जा रहा है कि कपिल इन दिनों पूरी तरह से अपनी सेहत का ख्याल रख रहे हैं और अपने आप को वापस शेप में लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं जिससे जल्द ही वो अपने नए शो के जरिए अपने चाहने वालों के बीच में आ जाएं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+