देश के इन पांच शहरों में कोरोना की स्थिति अतिगंभीर, गृह मंत्रालय ने चेताया

नई दिल्ली। देश में लॉकडाउन के बाद भी कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। देश के कुछ शहरों के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इसी बीच सोमवार को गृह मंत्रालय ने इंदौर, मुंबई, पुणे, जयपुर, कोलकाता, हावड़ा, मेदिनीपुर ईस्ट, 24 परगना नॉर्थ, दार्जिलिंग, कालिमपोंग और जलापाइगुड़ी की ओर संकेत करते हुए कहा है कि कई जगहों पर लॉकडाउन का उल्लंघन हो रहा है जो ठीक नहीं है। लॉकडाउन के उल्लंघन की खबरें आने के बाद देश में कोरोना के प्रसार का खतरा बढ़ गया है। बता दें कि हाल ही में देश के कई हिस्सों में लॉकडाउन के उल्लंघन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने की घटनाएं सामने आई हैं।

condition of coronavirus in these 5 cities including Mumbai, Kolkata is serious Home Ministry

मंत्रालंय के मुताबिक मध्य प्रदेश के इंदौर, महाराष्ट्र के मुंबई एवं पुणे, राजस्थान के जयपुर और पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, पूर्वी मेदिनीपुर, उत्तर 24 परगना, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और जलपाईगुड़ी में हालात 'विशेष रूप से गंभीर' हैं । मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि, तालाबंदी के नियमों के उल्लंघन के सामने आए मामले लोगों के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा पैदा कर रहे हैं और कोविड-19 के फैलने का खतरा भी बढ़ा रहे हैं।

Recommended Video

    Health Ministry ने फिर कहा, Social Distancing ही Corona की Vaccine | वनइंडिया हिंदी


    मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार ने इन स्थानों में कोविड-19 संबंधी हालात का वहां जाकर आकलन करने और चारों राज्यों- मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान एवं पश्चिम बंगाल के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने के लिए छह अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीमें (आईएमसीटी) गठित की है। उसने कहा कि टीम केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी।

    गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, आईएमसीटी बंद के नियमों के अनुसार दिशा-निर्देशों के पालन एवं क्रियान्वयन, आवश्यक वस्तुओं की आपर्ति, सामाजिक दूरी, स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे की तैयारी, स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा और श्रमिकों एवं गरीबों के लिए स्थापित राहत शिविरों में हालात पर गौर करेंगी। गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों और केंद्रशासित प्रदेशों से कहा कि कोविड-19 से निपटने के लिए काम कर रहे स्वास्थ्यसेवा पेशेवरों पर हिंसा, सामाजिक दूरी बनाए रखने का उल्लंघन और शहरी इलाकों में वाहनों की आवाजाही के कई मामले सामने आए हैं। इन्हें रोका जाना चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+