कुछ संगठन गोरक्षा के नाम पर देश को हिंदू तालिबान बना रहे हैं: ममता बनर्जी

Recommended Video

    Mamata Bannerjee ने Mob Lyncing पर Modi Government को घेरते हुए हिंदू तालिबान बनाने की बात कही

    नई दिल्ली। देश में लगातार हो रही मॉब लिंचिंग की घटनाओं के बाद मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अलवर में कथित गोरक्षकों द्वारा एक युवक की हत्या के मामले पर केंद्र सरकार और भाजपा की आलोचना की है। ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि देश के गृहमंत्री ऐसी घटनाओं की निंदा करते हैं लेकिन निंदा करने से काम नहीं चलेगा। ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

    mamata

    मता बनर्जी ने कहा, 'वे गाय को गोमाता बुलाते हैं लेकिन इसी नाम के साथ लिंचिंग की घटनाएं कर रहे हैं और हिंदू तालिबान बना रहे हैं, ऐसा कुछ कट्टरपंथी धार्मिक संगठनों और उनकी नफरत फैलाने वाली कैंपेनिंग के चलते हुआ है।' उन्होंने कहा, 'उन्होंने कानून अपने हाथ में ले लिया है और लोगों की हत्याएं कर रहे हैं।'

    बीजेपी सरकार पर सवाल उठाते हुए ममता ने कहा, 'राजनाथ जी ने इसकी निंदा की लेकिन केवल निंदा क्यों? वह अपने उन नेताओं रोकते क्यों नहीं, जिनकी अपर से लोअर लेवल तक नफरत फैलाने वाली कैंपेनिंग के चलते यह हालात पैदा हुए हैं।' ममता ने कहा कि इसे तुरंत रोका जाना चाहिए।

    हाल ही में राजस्थान के अलवर में गोरक्षकों ने एक मुस्लिम व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई। राहुल गांधी मॉब लिंचिंग के मुद्दे पर लगातार मोदी सरकार पर हमला बोल रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+