BJP वर्कर ने महिला टीचर को जबरन किया किस, वीडियो हुआ वाइरल

अहमदाबाद। गुजरात के तापी में भाजपा कार्यकर्ता की अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। भाजपा कार्यकर्ता की ये हरकत कैमरे में कैद हो गई जिसके बाद ये वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट पर वाइरल हो गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे भाजपा कार्यकर्ता जबरन एक कंप्यूटर टीचर को किस कर रहा है।

bjp worker

अजय राजपूत नामक यह कार्यकर्ता नवनिर्माण सेवा ट्रस्ट चलाता है और खुद को महुवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक मोहन डोडिया का पीए बताता है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अजय जिस एनजीओ को चलाता है, वो आदिवासी बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा देती है।

समुद्र के अंदर 40 मिनट तक हुई युवती से छेड़खानी

इसी संस्था में एक आदिवासी लड़की बतौर टीचर काम करती है। अजय ने महिला कंप्यूटर टीचर को सरेआम किस किया और उससे छेड़छाखी करने लगा। इस हरकत को एक महिला कार्यकर्ता ने कैमरे में कैद कर लिया। भाजपा कार्यकर्ता की ये हरकत सोशल नेटवर्किंग साइट पर ये वीडियो वाइरल होने के बाद राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मची हुई है।

पुलिस के मुताबिक, लड़की के परिजनों और कुछ संगठनों की शिकायत पर इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी भाजपा नेता अजय राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+