कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बयान देकर बुरी फंसी साई पल्लवी, शिकायत हुई दर्ज
हैदराबाद, 16 जून: अभिनेत्री साई पल्लवी के खिलाफ हैदरबाद के एक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई हैं। कश्मीरी पंडितों के पलायन और गौरक्षकों पर टिप्पणी के आरोप में ये शिकायत बजरंग दल के नेताओं ने दर्ज करवाई है।

साई पल्लवी द्वारा एक साक्षात्कार में कश्मीरी पंडितों के पलायन और गौररक्षकों पर की गई टिप्पणी को लेकर हैदराबाद के सुल्तान बाजार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस ने कहा कि वे वीडियो पर एक नज़र डालेंगे और कानूनी राय के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।
अपनी आगामी फिल्म विराट पर्वम के प्रचार के दौरान, उन्होंने कश्मीर नरसंहार की तुलना 'गाय तस्करी' के लिए लिंचिंग से की।एक YouTube चैनल को दिए गए इंटरव्यू के बाद यूजर्स दो हिस्सों में बंटते नजर आए। जहां लोगों के एक वर्ग ने पल्लवी का पक्ष लिया, वहीं अन्य लोगों ने बताया कि दोनों एक जैसे नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications