पटना बाढ़ मामला: नीतीश और सुशील मोदी के खिलाफ हाईकोर्ट में शिकायत दर्ज

पटना। पिछले महीने पटना में आई बाढ़ के बाद लोगों के निशाने पर आई नीतीश सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। बिहार हाईकोर्ट के एक वकील ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी समेत 8 अन्य लोगों के खिलाफ पटना बाढ़ मामले पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के पास शिकायत दर्ज कराई है। ये शिकायत वकील राम संदेश राय की ओर से दर्ज करायी गई है।

complaint filed against Nitish Kumar and Sushil Modi and 8 others on Patna floods issue

नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी के खिलाफ पटना के सीजेएम कोर्ट में ये शिकायत कराई गई है। इसके अलावा मंत्री सुरेश शर्मा, बुडको के मुख्य प्रबंधक अमरेंद्र सिन्हा, प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद समेत 8 लोगों के खिलाफ शिकायत की गई है। हाईकोर्ट के वकील राम संदेश राय ने राजधानी पटना के नौ दिन तक पानी में डूबे रहने की वजह से हत्या और हत्या का प्रयास के सिलसिले में ये शिकायत की है। शिकायत पर शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में सुनवाई होगी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में पटना के पूर्व कमिश्नर आनंद किशोर के खिलाफ भी शिकायत की गई है। बता दें कि, सिंतबर के अंत में भारी बारिश के चलते पटना के ज्यादातर हिस्से पानी में डूब गए थे। नालों और सीवेज की ठीक से सफाई नहीं होने और संप हाउसों के सुचारु काम नहीं करने के कारण कई इलाकों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद लोगों ने सरकार को निशाने पर ले लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+