सेना पर टिप्पणी को लेकर महबूबा मुफ्ती की बढ़ी मुसीबतें, सामाजिक कार्यकर्ता ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की सेना पर टिप्पणी को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता ने शिकायत दर्ज करवाई है।

जम्मू के सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता बोध राज शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री और PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती के ट्वीट को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में बोध राज शर्मा ने दावा किया है कि उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए भारतीय सेना का अपमान किया है।

बोधराज शर्मा ने अपने शिकायती पत्र में पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि महबूबा मुफ्ती ने भारतीय सेना के खिलाफ ट्वीट करके अपमान किया है उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

 former Jammu CM Mehbooba Mufti

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भारतीय सेना पर गंभीर आरोप लगाते हुए ट्वीट किया था कि मै ये सुनकर हैरान हूं कि सेना की 50 RR के जवानों ने पुलवामा में एक मस्जिद में घुसकर मुसलमानों से जबरन ' जय श्री राम' के नारे लगवाए। ये उस दौरान किया गया था जब गृहमंत्री अमित शाह राज्य के दौरे पर हैं, ये केवल उकसाने के लिए किया गया है।

वहीं, इससे पहले महबूबा मुफ्ती ने दावा किया था कि जी20 की बैठक से पहले जम्मू-कश्मीर के स्थानीय लोगों को परेशान किया गया, उन पर अत्याचार किया गया। उन्होंने दावा किया कि कश्मीर के हालात गुआनतानामो की खाड़ी से भी बुरे हो गए हैं। बता दें कि जी20 की यह बैठक मई में हुई थी।

बता दें कि लेफ्टिनेंट जनरल घाई ने श्रीनगर स्थित चिनार कॉर्प्स की जिम्मेदारी 14 जून को संभाली है। वो आतंकवाद विरोधी अभियानों और एलओसी पर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+