अनुराग कश्यप की शॉर्ट फिल्म पर विवाद, नेटफ्लिक्स में नए IT नियम के तहत शिकायत

नई दिल्ली, 29 जुलाई: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप के सामने एक नई मुश्किल खड़ी हो गई, जहां नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई उनकी शॉर्ट फिल्म घोस्ट स्टोरीज पर आपत्ति जताई गई है। हालांकि ये फिल्म 2020 में ही रिलीज हो गई थी, लेकिन अब नए आईटी नियम आने के बाद नेटफ्लिक्स से इसकी शिकायत की गई है। साथ ही एक विवादित सीन को हटाने को कहा गया।

Anurag Kashyap

दरअसल अनुराग की घोस्ट स्टोरीज में एक्ट्रेस सोभिता धूलिपाला लीड रोल में थीं। एक सीन में उन्होंने अपना गर्भपात करवाया। इसके बाद उन्हें अपना भ्रूण खाते हुए दिखाया गया। अब इसी सीन पर आपत्ति जताते हुए नेटफ्लिक्स के ग्रीवेंस रिड्रेसल ऑफिसर के पास शिकायत की गई। शिकायतकर्ता के मुताबिक फिल्म में इस सीन की कोई जरूरत नहीं थी। अगर इसके बावजूद निर्माता इसको रखना चाहते हैं, तो उन्हें उन महिलाओं के लिए एक वॉर्निंग ट्रिगर करनी चाहिए थी, जो मिसकैरेज से गुजर चुकी हैं।

क्या हैं नए नियम?
दरअसल सूचना और प्रसारण मंत्रालय इस साल ही नए आईटी नियम लेकर आया था, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और OTT प्लेटफॉर्म पर लागू हैं। इस नियम में साफतौर पर कहा गया था कि सभी प्लेटफॉर्म दर्शकों की शिकायत दर्ज करने की व्यवस्था करें। इसके अलावा उनके निपटारे के लिए मकैनिजम तैयार करें। इसी नियम के तहत अब घोस्ट स्टोरीज के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

चार डायरेक्टर की कहानियां हैं शामिल
आपको बता दें कि घोस्ट स्टोरीज एक एंथॉलजी हॉरर फिल्म है। जिसमें चार डायरेक्टर जोया अख्तर, दिबाकर बनर्जी, करण जौहर और अनुराग कश्यप की चार कहानियां शामिल हैं। ये फिल्म वैसे तो 1 जनवरी 2020 को ही रिलीज हो गई थी, लेकिन शिकायत का प्लेटफॉर्म नहीं होने की वजह से दर्शक ने अब ये कदम उठाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+