लॉकडाउन में एक्ट्रेस अनीता राज घर में कर रहीं थी पार्टी, पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस

नई दिल्ली: कोरोना वायरस से महाराष्ट्र बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। कोरोना वायरस की चेन तोड़ने के लिए 3 मई तक लॉकडाउन किया गया है। साथ ही लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील की जा रही है। इस सब के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस अनीता राज पर लॉकडाउन में पार्टी करने का आरोप लगा है। अनीता के पड़ोसियों के मुताबिक पुलिस को खबर देने पर उन्होंने जमकर हंगामा भी किया। हालांकि अनीता और उनके पति ने इस बात का खंडन करते हुए सिक्योरिटी गार्ड पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है।

बांद्रा में रहती हैं अनीता

बांद्रा में रहती हैं अनीता

अनीता राज अपने पति के साथ बांद्रा की एक सोसायटी में रहती हैं। लॉकडाउन के बाद से ही सोसायटी में बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक है। इसके बावजूद कुछ लोग अनीता राज के घर आए थे। पड़ोसियों का आरोप है कि मेहमानों के साथ अनीता घर में पार्टी कर रही थीं। इस बीच सोसायटी के गार्ड ने पुलिस को सूचना दे दी थी। पड़ोसियों के मुताबिक पुलिस के जाने के बाद सोसायटी में जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान अनीता और उनके पति ने सिक्योरिटी गार्ड की जमकर क्लास लगाई।

पार्टी पर दी सफाई

पार्टी पर दी सफाई

वहीं आरोपों पर सफाई देते हुए अनीता राज ने कहा कि उनके पति पेशे से डॉक्टर हैं। ऐसे में उनके कुछ करीबी दोस्त मेडिकल इमरजेंसी की वजह से उनके घर आए थे। एक डॉक्टर होने के नाते उनके पति ने अपना फर्ज अदा किया और अपने दोस्त को घर के अंदर आने दिया। अनीता के मुताबिक पुलिस उनके घर पहुंची और जांच की। इस दौरान पार्टी जैसी कोई बात सामने नहीं आई और उन्होंने माफी भी मांगी। वहीं अनीता ने इसके लिए सोसाइटी के गार्ड पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है।

कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज मुंबई में

कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज मुंबई में

कोरोना वायरस देश में तेजी से पैर पसार रहा है। अब तक देश में 21 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 481 लोगों की मौत हुई है। कोरोना के इस कहर से महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां 5600 से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जिसमें से 269 लोगों की अब तक जान जा चुकी है। इनमें से 3600 मामले सिर्फ मुंबई से सामने आए हैं। जिसके बाद से मुंबई में सख्ती बढ़ दी गई है। साथ ही हॉटस्पॉट वाले इलाकों को पूरी तरह से सील किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+