सांप्रदायिकता देश के लिए सबसे बड़ा खतरा : वाम मोर्चा

बाबरी ढांचा विध्वंस की बरसी पर इस कृत्य की भर्त्सना करने के लिए आयोजित रैली में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने सांप्रदायिकता को पांव पसारने में मदद पहुंचाने के लिए कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार की आर्थिक नीति को भी कोसा।
उन्होंने कहा, "देश आज कई तरह के खतरों से जूझ रहा है, लेकिन इनमें सबसे बड़ा खतरा सांप्रदायिक शक्तियों से है जो अपने डैने फैला रही है। और सांप्रदायिक शक्तियों को पांव पसारने की ताकत केंद्र की अक्षम सरकार की नीतियों से मिल रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications