Good News: अब ट्रेन में सफर के वक्त पानी में नहीं बहेगा आपका पैसा

नयी दिल्ली। अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो आपके लिए ये खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है। सफर के दौरान आप कई बोतल पानी खरीद कर पीते हैं, ये खपत तब और भी बढ़ जाती है जब आप लंबे सफर पर जा रहे हो, ऐसे में आपको हर बोतल पानी के लिए 15 से 20 रुपए चुकाने होते हैं। आपका अच्छा खासा पैसा पानी में बह जाता है, लेकिन अब आपको घबराने की जरुरत नहीं, क्योंकि अब आप को सफर के दौरान ट्रेन में मिलने वाली पानी की बोतल काफी सस्ती दरों पर मिलेगी।

rail neer

बिजनेस लाइन में छपी खबर के मुताबिक, रेलवे स्टेशनों पर जल्द ही महज 5 रुपये में एक लीटर पानी उपलब्ध होगा। इंडियन रेलवे कैटरिंग ऐंड टूरिजम कॉर्पोरेशन यानी आईआरसीटीसी यात्रियों को कम कीमत पर पानी मुहैया कराने की कोशिश करेगा। आईआरसीटीसी देशभर के 1,200 रेलवे स्टेशनों पर 5,000 वॉटर वेंडिंग मशीनें लगाने की योजना बना रही है। जो आपको सस्ती दरों पर शुद्ध पानी मुहैया कराएगी।

इस मशीनों को वॉटर वेंडिंग से जुड़ी कंपनियां जैसे की यूरेका फोर्ब्स और केंट आरओ जैसी कंपनिया चलाएगी। ये सभी कंपनियां ठंडा पानी स्टेशनों पर मुहैया कराएंगी जिसके लिए हर प्लेटफॉर्म पर दो-दो वेंडिंग मशीनें लगाई जाएंगी। ये रेल यात्रियों को मात्रा के मुताबिक 1 रुपये से लेकर 5 रुपये तक में पानी मुहैया कराएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+