Kapil Sharma : क्या फिर से पापा बनने वाले हैं कपिल शर्मा, पत्नी गिन्नी हैं गर्भवती?
Kapil Sharma: सोनी टीवी का मशहूर शो 'द कपिल शर्मा' इस वक्त लोकप्रियता के शिखर पर है तो वहीं शो के होस्ट कपिल शर्मा के बारे में एक बड़ी खबर सामने आई है, कहा जा रहा है कपिल दोबारा पापा बनने जा रहे हैं और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ फिर से गर्भवती हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक गिन्नी नए साल यानी कि जनवरी 2021 में बच्चे को जन्म देने वाली हैं। मालूम हो कि कपिल-गिन्नी अबी एक बेटी अनायरा के पिता हैं, जो कि 10 दिसंबर 2020 को एक साल की होने वाली है, जबकि 12 दिसंबर को कपिल-गिन्नी अपनी शादी की दूसरी सालगिरह सेलिब्रेट करेंगे।

फिर से पापा बनने जा रहे हैं कपिल शर्मा?
हालांकि कपिल या उनकी फैमिली से इस बारे में कुछ कहा नहीं गया है लेकिन हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह के करवाचौथ के लाइव वीडियो में गिन्नी अपना बेबी बंप छुपाती नजर आई थीं, जिसके बाद से कपिल शर्मा के दोबारा पापा बनने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, गौरतलब है कि कपिल ने अपने परिवार संग दिवाली की तस्वीरें फेसबुक पर शेयर की थीं, जिसमें भी उनकी पत्नी गिन्नी का केवल चेहरा दिख रहा था, साथ में उनकी बेटी और मां भी थी, फोटो में कपिल का पूरा परिवार बहुत ज्यादा खुश नजर आ रहा था।

कपिल ने घटाया 11 किलो वजन
फिलहाल हर किसी को बस अब कपिल के स्टेटमेंट का इंतजार है क्योंकि उनको लगता है कि कपिल अपने फैंस के साथ इतनी बड़ी न्यूज जरूर शेयर करेंगे। मालूम हो कि जल्द ही वेबसीरीज में नजर आने वाले कपिल शर्मा ने हाल ही में अपने शो में बताया था कि उन्होंने 11 किलो वजन कम किया है, जिसे सुनकर शो में जज की भूमिका में दिखने वाली अर्चना पूरन सिंह और शो के मेहमान एक्टर गोविंदा काफी हैरान रह गए थे।

साल 2018 में हुई थी कपिल-गिन्नी का शादी
आपको बता दें गिन्नी और कपिल ने दिसंबर 2018 में शादी की थी, ये प्रेमविवाह था, जो कि बड़े संघर्षों के बाद शादी में तब्दील हुआ था। तब कपिल शर्मा ने खुलकर मीडिया के सामने कहा था कि वो गिन्नी से बेइंतहा प्यार करते हैं, उसी ने मुझे मेरे बुरे दिनों में संभाला था, कपिल ने कहा था कि वो बहुत ही आध्यात्मिक हैं, उसके पूजा-पाठ का ही असर है कि आज मैं ठीक हूं, मैं उसकी हर बात हमेशा मानूंगा क्योंकि मुझे पता है कि वो सही होती है, मेरे लिए वो दुआ मांगती हैं। मेरे भले के लिए वह हमेशा आस-पास रहती हैं।

कपिल ही मेरी दुनिया है: गिन्नी चतरथ
जिस पर गिन्नी ने कहा कि मैंने जो कुछ भी किया है वो अपने लिए किया है, मैंने वो ही वापस करने की कोशिश की, जो मैंने कपिल से पाया था, गिन्नी ने कहा कि कपिल बहुत केयरिंग, इमोशनल और प्यारा है, उसने मुझे बहुत प्यार दिया है, मैंने बस वो ही देने की कोशिश की, कपिल ही मेरी दुनिया है, उसके आगे मैं कुछ नहीं सोचती हूं और ना ही कुछ मांगती हूं।












Click it and Unblock the Notifications