अपनी ही शादी में ढोल की थाप पर थिरके कपिल शर्मा, गिन्नी संग आज लेंगे 7 फेरे, वीडियो वायरल

मुंबई। कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा आज अपनी लंबे समय से प्रेमिका गिन्नी चतरथ संग जालंधर में शादी करने जा रहे हैं, काफी बुरे वक्त से गुजर चुके कपिल के जीवन में लंबे वक्त बाद खुशियों ने दस्तक दी है, जिसे कपिल और गिन्नी दोनों हाथों से समेटना चाहते हैं और इसी कारण गिन्नी के घर पर शादी का भव्य आयोजन किया गया है। इस वक्त दोनों के घरों में शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। कपिल की शादी में काफी नामी-गिरामी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।

ढोल की थाप पर जमकर थिरके कपिल शर्मा

इससे पहले कपिल शर्मा ने अपनी बहन के यहां माता की चौकी का आयोजन किया था, जिसमें उनकी रील वाइफ सुमोना, कॉमेडियन कृष्णा, सुदेश लहरी, राजीव ठाकुर समेत कई कलाकार पहुंचे थे, ये सभी माता की चौकी में डांस करते दिखाई दिए।

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर रिचा शर्मा ने गाया भजन

इतना ही नहीं, कपिल शर्मा खुद और उनकी मां जनक ने भी डांस किया, जागरण में गाने के लिए बॉलीवुड की मशहूर सिंगर रिचा शर्मा भी मौजूद थीं,इन सबके डांस का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

कपिल की शादी Live देख सकते हैं

आपको बता दें कि जो लोग कपिल की शादी में शरीक नहीं सकते हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनके लिए खास व्यवस्था की गई है, दरअसल कपिल के चाहने वाले कपिल की शादी को लाइव देख सकते हैं, इस शादी को यू-ट्यूब पर लाइव देखा जा सकेगा, जिसके लिए एक टीम लाइव प्रसारण के लिए मुंबई से जालंधर गई है।

गिन्नी बहुत प्यारी है: कपिल शर्मा

लंबे वक्त से मीडिया से दूर रहने वाले कपिल ने हाल ही में बॉम्बे टाइम्स से खास बात की थी, इस दौरान उनकी होने वाली पत्नी गिन्नी भी साथ ही थीं, जिनके बारे में कपिल ने कहा कि ये बहुत ही आध्यात्मिक हैं, इसके पूजा-पाठ का ही असर है कि आज मैं ठीक हूं, मैं इसकी हर बात हमेशा मानूंगा क्योंकि मुझे पता है कि ये सही होती है, मेरे लिए ये दुआ मांगती हैं। मेरे भले के लिए वह हमेशा आस-पास रहती हैं।

कपिल बहुत केयरिंग, इमोशनल और प्यारा है: गिन्नी

जिस पर गिन्नी ने कहा कि मैंने जो कुछ भी किया है वो अपने लिए किया है, मैंने वो ही वापस करने की कोशिश की, जो मैंने कपिल से पाया था, गिन्नी ने कहा कि कपिल बहुत केयरिंग, इमोशनल और प्यारा है, उसने मुझे बहुत प्यार दिया है, मैंने बस वो ही देने की कोशिश की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+