Colombia Bus Accident: कोलंबिया बस हादसे में 20 की मौत, 15 घायल

Colombia Bus Accident: कोलंबिया बस हादसे में 20 की मौत, 15 घायल

Colombia Bus Accident: कोलंबिया में एक बस एक्सीडेंट में 20 लोगों की मौत हो गई है और 15 लोग घायल हैं। दक्षिण-पश्चिमी कोलंबिया में पैन-अमेरिकन हाईवे पर शनिवार को एक बस पलट गई, जिसमें 20 लोगों की जाम गई है। यह बस एक्सीडेंट कोलंबिया के दक्षिण-पश्चिमी शहरों पास्टो और पोपायन में हुई। ट्रैफिक पुलिस के कैप्टन ने कहा, "दुर्भाग्य से, हमारे 20 लोगों की मौत हो गई है।" घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायलों में तीन साल की बच्ची और आठ साल का एक बच्चा भी शामिल है।

Colombia Bus Accident

अधिकारियों के मुताबिक बस एक्सीडेंट ब्रेक सिस्टम में मैकेनिकल समस्या के कारण हुई है। शुरुआती जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि हादसे से पहले एक मोड़ पर बस के सामने से एक गाड़ी आ रही थी, जिसके बाद ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और बस पलट गई।

रिपोर्ट के मुताबिक ये बस पोर्ट सिटी टुमाको से कैली के बीच 320 किलोमीटर की यात्रा कर रही थी। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक वाहन को सीधा करने, घायलों को निकालने और मृतकों को निकालने में पुलिस और दमकल विभाग के बचावकर्मियों को नौ घंटे लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+