सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे दो और जज, कॉलेजियम ने की इन नामों की सिफारिश

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस राजेंद्र मेनन और प्रदीप नंदराजोग की सर्वोच्च न्यायालय के बेंच में भेजे जाने की सिफारिश की है। बता दें कि जस्सिट राजेंद्र मेनन वर्तमान में दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और प्रदीप नंदराजोग राजस्थान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश है। न्यायमूर्ति मदन लोकुर के रिटायर होने से पहले अगर केंद्र सरकार की ओर से इन दो जजों की नियुक्ती को हरी झंड़ी दे दी जाती है तो सुप्रीम कोर्ट में कुल जजों की संख्या 29 हो जाएगी।

Collegium recommends Justices Pradeep Nandrajog and Rajendra Menon for elevation to Supreme Court

जस्टि मेनन ने इसी साल अगस्त के महीने में दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार संभाला था। इसके लिए पिछले साल जुलाई में उनके नाम को लेकर सिफारिश की गई थी। इससे पहले वह पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य कर रहे थे। उन्हें 1 अप्रैल, 2002 को अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के ग्वालियर बेंच में ले जाया गया था।मार्च 2017 में पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनने से पहले जस्टिस मेनन को 2008 में उच्च न्यायालय के प्रिंसिपल जज के तौर पर कार्यरत रहे।

दूसरी ओर से जस्टिस नंदराजोग 11981 में दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक की उपाधि प्राप्त की और उसी वर्ष एक वकील के रूप में उन्हें नामांकित किया गया।20 दिसंबर, 2002 को दिल्ली उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में चुना गया और 16 अप्रैल, 2004 को स्थायी न्यायाधीश बन गए। दिल्ली हाई कोर्ट से स्थानांतरण के बाद जस्टिस नंदराजोग ने मार्च 2017 से राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस नेता का सीएम योगी आदित्यनाथ को सुझाव, अयोध्या में भगवान राम के साथ लगे देवी सीता की भी मूर्ति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+