कॉलेज में छात्र-छात्रा की बेरहमी से हत्या, नग्न मिले शव
पुणे में कॉलेज के दो छात्रों को निर्वस्त्र कर मौत के घाट उतारा, पुलिस ने हत्या के मामले में दो लोगों को किया गिरफ्तार
पुणे। कॉलेज छात्रों का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से लोनावला कॉलेज में हड़कंप मच गया है। दोनों छात्र पुणे के लोनावला कॉलेज के छात्र थे, इनका शव भूशि डैम व आईएएनएस शिवाजी के पास से मिला है। दोनों ही छात्रों का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला है और इनके शव पर कई चोट के निशान भी हैं।

जिस तरह से दोनों छात्रों का शव पूरी तरह से नग्न है और उनके शरीर पर चोट के निशान हैं, उससे इस बात की ओर इशारा जाता है कि इनकी हत्या काफी निर्मम तरीके से की गई है। दोनों ही छात्र व छात्रा का मोबाइल फोन इनके शव के पास से नहीं मिला है, जिसके चलते इस बात का भी अंदेशा है कि दोनों के साथ लूट-पाट की घटना को अंजाम देने के बाद इनकी हत्या कर दी गई।
दो लोगों को किया गया गिरफ्तार
इस हत्या के मामले में दो अज्ञात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कॉलेज के आईडी कार्ड में इन दोनों की पहचान हुई है, एक का नाम सार्थक वाघछोरे है जिसकी उम्र 24 वर्ष जबकि छात्रा का नाम श्रुति संजय डुंबरे हैं जोकि सार्थक की महिला मित्र थी। सार्थक अहमदाबाद के राहुरी का रहने वाला है तो श्रुति पुणे जिले के जुन्नार तालुक की रहने वाली है। लोनावला पुलिस के सूत्रों की मानें तो इस हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
इसे भी पढ़ें- पैदा होते ही मां ने बच्चे को टॉयलेट में रखी बाल्टी में डुबो कर मार डाला, वजह रुला देगी
हत्या की चल रही जांच
लोनावला पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी का कहना है कि दोनों ही सिंघाड़ इंजीनियरिंग कॉलेज लोनावला के छात्र थे। दोनों ही अपने घर नहीं पहुंचे, वाघछोरे एक किराए के घर में रहता था जबकि श्रुति कॉलेज के छात्रावास में रहती थी, लेकिन दोनों के लापता होने की कोई भी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। पुलिस को इस बात का शक है कि दोनों ने आत्महत्या की है, लेकिन जिस तरह से इनके शरीर पर चोट के निशान हैं उसके बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से इस मामले की जांच शुरु कर दी है।
इसे भी पढ़ें- इस महिला ने किया ऐसा कारनामा, वीडियो देख दबा लेंगे दांतों तले उंगलियां
दोनों के बीच नहीं था विवाद
पुलिस अधिकारी का कहना है कि इन दोनों ही छात्रों के शव की सूचना एक चरवाहे ने दी थी। पुलिस का कहना है कि दोनों के फोन लापता है, देखने से लगता है कि इनके साथ लूटपाट की गई और इनकी हत्या कर दी गई, घटना स्थल से 200 मीटर की दूरी पर सार्थक की बाइक खड़ी मिली है। वहीं सार्थक के चचेरे भाई चंद्रकांत जाधव का कहना है कि परिवार को इस बारे में जानकारी मिलने के बाद हम लोग मौके पर पहुंचे, हमें पुलिस ने बताया था कि लड़के ने प्रेमिका के साथ आत्महत्या कर ली है, लेकिन जाधव का कहना है कि दोनों के बीच किसी भी तरह का विवाद नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications