साल 2013 के बाद लेह में बीती रात रही सबसे सर्द, पारे में रिकॉर्ड गिरावट

अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। घाटी के प्रवेश द्वार वाला शहर काजीकुंड का न्यूनतम तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

लेह। लेह में बीती रात सबसे सर्द रात रही। साल 2013 के बाद फरवरी के महीने में लेह में बीती रात इस कदर सर्द रात गुजरी। इस दौरान ठंडक इतनी ज्यादा थी कि न्यूनतम तापमान शून्य से 16.3 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। इस दौरान कश्मीर के कई इलाकों में तापमान शून्य से काफी नीचे देखने को मिला। मौसम विभाग के मुताबिक एक और सप्ताह शुष्क मौसम की उम्मीद है।
leh

फरवरी 2013 के बाद सबसे सर्द रात

मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र का सबसे ठंडा रहा। उन्होंने बताया कि नौ फरवरी 2013 को यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जिसके बाद इस बार फरवरी महीने में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। घाटी के प्रवेश द्वार वाला शहर काजीकुंड का न्यूनतम तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग से जुड़े अधिकारी के मुताबिक उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं, दक्षिण कश्मीर के पहलगाम का न्यूनतम तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+