ठंड से ठिठुर रहा उत्तर भारत, ट्रेनें व उड़ानें लेट

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के बाद बारिश और तेज हवाओं का असर दिल्ली, एनसीआर, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में दिखाई दे रहा है। आलम यह है कि सुबह 9 से 10 बजे तक घना कोहरा दम नहीं लेने देता है और उसके बाद तेज हवाएं ठिठुरन बढ़ा देती हैं।

दिल्ली में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि शाम को हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर रेलवे के अनुसार, सुबह के समय कोहरे की वजह से 40 रेलगाड़ियां निर्धारित समय से देर से चल रही हैं, जबकि एक को रद्द कर दिया गया। दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने का अनुमान है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 100 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई। राजधानी में मंगलवार का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.1 डिग्री रहा।

उत्तर प्रदेश का हाल बेहाल

उत्तर प्रदेश में कोहरे के साथ ठंड का असर बढ़ गया है। घने कोहरे की वजह से रेल, हवाई एवं सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों तक मौसम का यही रुख बरकरार रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक मौसम का रुख ऐसा ही बना रहेगा। हालांकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट आने की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बुधवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 10.2 डिग्री, कुशीनगर का 9.3 डिग्री तथा कानपुर का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शीतलहर का असर

शीतलहर का असर

इस बीच रेल, हवाई एवं सड़क यातायात पर शीतलहर का असर पड़ा है। कोहरे की वजह से परिवहन निगम ने रात के समय चलने वाली 200 से अधिक बसों का परिचालन रद्द कर दिया है।

यात्रियों की संख्या कम

यात्रियों की संख्या कम

चारबाग डिपो के परिवहन अधिकारी आर. के. त्रिपाठी के मुताबिक ठंड और कोहरे की वजह से बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या कम हुई है। राजधानी में 350 बसों का संचालन किया जाता है, इसमें से अधिकांश बसें दो-तीन दिनों तक बंद रहेंगी।

उड़ानों के समय में परिवर्तन

उड़ानों के समय में परिवर्तन

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के अधिकारियों के मुताबिक शीतलहर की वजह से कई उड़ानों के समय में परिवर्तन किया गया है। मंगलवार को कोहरे की वजह से कई उड़ानें रद्द कर दी गईं थीं।

रेलगाड़ियों का परिचालन भी प्रभावित

रेलगाड़ियों का परिचालन भी प्रभावित

रेलगाड़ियों का परिचालन भी प्रभावित हुआ है। राप्ती सागर एक्सप्रेस, अवध-असम एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस, ओखा एक्सप्रेस, पुष्पक एक्सप्रेस सहित कई रेलगाड़ियां अपने नियत समय से कई घंटों की देरी से चल रही हैं।

बर्फबारी

बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के बाद घाटी का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+