Pics: दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार सब सर्दी से हैरान-परेशान
लखनऊ| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और सूबे के अन्य हिस्सों में सुबह से हल्के बादल घिरे हुए हैं और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में धूप निकलेगी, लेकिन रात के तापमान में गिरावट के आसार हैं लेकिन फिर भी ठंड कम नहीं होने के आसार है।
उप्र मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ और आसपास के इलाकों में दोपहर बाद धूप निकलेगी तो वहीं रात के तापमान में हालांकि दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज किये जाने की संभावना है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
आईये एक नजर डालते हैं दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार की सर्दी पर एक नजर...

दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह मौसम सर्द रहा और कोहरा भी छाया रहा, जिसके कारण 61 रेलगाड़ियां अपने नियत समय से देरी से चल रही हैं। सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार में सर्द सुबह
बिहार में राजधानी पटना समेत सभी इलाके शीतलहर और कोहरे की चपेट में हैं। शुक्रवार सुबह भी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने हालांकि दोपहर के बाद धूप निकलने का अनुमान जताया है।

हरियाणा, पंजाब में कोहरा व शीतलहर जारी
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शुक्रवार सुबह भी कोहरा और शीत लहर की वजह से सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। राज्य के मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि दो राज्यों और चंडीगढ़ के अधिकांश हिस्सों में सुबह में घना कोहरा रहा।

एम पी ठंडा
भोपाल में भी शुक्रवार सुबह भी कोहरा और शीत लहर की वजह से सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विभाग ने भी कहा है कि आने वाले दिनों में ऐसे ही हालात रहेंगे।

लखनऊ में धूप निकली..
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और सूबे के अन्य हिस्सों में सुबह से हल्के बादल घिरे हुए हैं और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में धूप निकलेगी, लेकिन रात के तापमान में गिरावट के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications