New Year के जश्न से पहले बिगड़ेगा दिल्ली का मिजाज, IMD ने मौसम को लेकर दिया ये बड़ा अपडेट
Delhi Weather Updates: पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में है, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी सहित उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में आज सुबह ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आने वाले तीन दिनों में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा क्योंकि शीतलहरें चलेंगी। आईएमडी के क्षेत्री प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि हालांकि नए साल की शुरुआत में तापमान में इजाफा होगा लेकिन साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ राजस्थान, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बहुत संभावित है।
Recommended Video

बहुत तंग करेगी अब दिल्ली की सर्दी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली में दिन में ठंड रहने और शीत लहर चलने का पूर्वानुमान लगाया है तो वहीं आज से लेकर 2 जनवरी तक के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में हाड़ कंपाने वाली शीतलहर चलने और कोहरा छाने का अंदेशा है। इसलिए 2 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम उत्तर प्रदेश में कुछ इलाकों में सुबह के दौरान घना कोहरा छाने की आशंका है और इस वजह से यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

अगले 24 घंटे में बदलेगा दिल्ली का मिजाज
इससे पहले आईएमडी ने कहा था कि अगले 24 घंटे में दिल्ली में 2 डिग्री और पारा गिर सकता है। केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि पंजाब-हरियाणा में भी कोहरे का कोहराम जारी है। लुधियाना में घना कोहरा खराब दृश्यता की ओर ले जाता है।

बर्फीली हवाओं की चपेटे में रहेगा उत्तर भारत
दरअसल IMD ने कहा है कि आने वाले तीन दिन यानी कि 30 दिसंबर, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को नार्थ इंडिया के कई शहरों में घना कोहरा छाए रहने की आशंका है और इस दौरान बर्फीली हवाएं चलेंगी और दृश्यता 50 मीटर से भी कम रह सकती है।
स्काईमेट
जबकि स्काईमेट के मुताबिक उत्तर भारत के राज्यों में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा। लेकिम तमिलनाडु में न्यूईयर की बारिश से शुरुआत हो सकती है, जबकि उत्तर भारत को हाड़ कंपाने वाली सर्दी का सामना करना पड़ सकता है तो वहीं अगले 3 दिन नार्थ इंडिया के कई राज्य कोहरे और बर्फीली हवाओं की चपेटे में रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications