Coimbatore Cylinder Blast Case: छठे आरोपी को कोर्ट में पेश किया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Coimbatore Cylinder Blast Case: छठे आरोपी को कोर्ट में पेश किया, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Coimbatore Cylinder Blast Case: कोयंबटूर सिलेंडर ब्लास्ट मामले के छठे आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। कार में हुए सिलेंडर ब्लास्ट के इस छठे आरोपी का नाम अफसर खान है जिसे आज न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। इस केस की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उसके 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जिसके बाद उसे शहर की केंद्रीय कारागार ले जाया गया है।

पुलिस ने बताया छठे व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है वो अफसर खान मृतक जेम्सा मुबीन (जिसकी विस्फोट में मृत्यु हो गई) का चचेरा भाई है। उसे दो दिन पहले विशेष जांच दल (एसआईटी) ने उठाया था।
बता दें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बुधवार को शहर में एक मंदिर के सामने कार विस्फोट और एक व्यक्ति की मौत पर एनआईए जांच की सिफारिश की थी । स्टालिन ने घटना के मद्देनजर कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के बाद यह फैसला किया।
गौरतलब है कि दीपावली से एक दिन पहले सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील उक्कदाम इलाके में शहर के बीचोबीच कोट्टई ईश्वरन मंदिर के सामने एक कार में सिलेंडर विस्फोट हुआ जिसमें एक लड़के की मौत हो गई। इसके बाद शहर को कड़ी सुरक्षा घेरे में लाया गया है।विस्फोट होने से एक व्यक्ति की जलकर मौत मामले में कोयंबटूर सिटी पुलिस ने सोमवार देर रात मामले के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया।
वहीं पुलिस को मृतक के घर की जांच में भारी मात्रा में बारुद समेत अन्य आपत्तिजक और विस्फोटक सामग्री मिली थी। इस केस में पहले ही पांच आरोपियों को पुलिस पकड़ चुकी है वहीं बुधवार को पकड़े गए छठे आरोपी को भी कोर्ट के आदेश के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस ने कहा कि एनआईए के अधिकारी विस्फोट स्थल और जेम्सा मुबीन के घर का दौरा कर सकते हैं, जहां 75 किलोग्राम कम गहन विस्फोटक जब्त किया गया था। मामले की जांच अभी नगर पुलिस ही कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications