कोयंबटूर बम विस्फोट : राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने दो गुर्गों को गिरफ्तार किया
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने विगत अक्टूबर में हुए बम विस्फोट मामले में दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। 27 अक्टूबर को एनआईए ने मामला दर्ज किया था।

तमिलनाडु में कोट्टई ईश्वरन मंदिर के सामने विस्फोटकों से लदी एक कार में 23 अक्टूबर को बम विस्फोट हुआ था। इस मामले में दो गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की कार्रवाई के बारे में समाचार एजेंसी एएनआई ने कहा, कोयंबटूर निवासी शेख हिदायतुल्ला और सनोफर अली को गिरफ्तार किया गया था। तमिलनाडु पुलिस ने 23 अक्टूबर को मामला दर्ज किया था। 27 अक्टूबर को एनआईए मामला फिर से दर्ज किया था।
Recommended Video
NIA Raid: Gangster Case में Delhi से Patna तक 50 ठिकानों पर NIA की छापेमारी | वनइंडिया हिंदी | *News
एनआईए के मुताबिक बम ब्लास्ट के आरोपी, जेम्शा मुबीन, इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के प्रति निष्ठा की शपथ लेने के बाद एक आत्मघाती हमले को अंजाम देने की योजना बना रहा था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी समुदाय में आतंक फैलाने के इरादे से मंदिर परिसर को व्यापक नुकसान पहुंचा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications