आचार संहिता उल्लंघन: EC ने केजरीवाल को नोटिस जारी कर मांगा जवाब, BJP ने की थी शिकायत
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजधानी में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू कर दी गई है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के नेता और सीएम अरविंद केजरीवाल के जनता से किए एक वादे पर चुनाव आयोग ने एक्शन लिया है। भारतीय जनता पार्टी की शिकायत पर आयोग ने कोजरीवाल को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया है। चुनाव आयोग ने उनके खिलाफ नोटिस जारी कर 31 जनवरी तक मांगा है।

चुनाव आयोग ने सीएम अरविंद केजरीवाल के अदालत परिसर में मोहल्ला क्लीनिक बनाने के अपने वादे पर कार्रवाई की है। उनके खिलाफ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए भारत के चुनाव आयोग द्वारा नोटिस जारी किया गया है। सीएम अरविंद केजरीवाल को 31 जनवरी तक अपना जवाब दाखिल करने का समय दिया गया है।
गौरतलब है कि भारतीय निर्वाचन आयोग की आदर्श चुनाव आचार संहिता राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों के लिये बनायी गयी एक नियमावली है जिसका पालन चुनाव के समय आवश्यक है। दिल्ली में चुनाव की तारीखों के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई थी। इस बीच भाजपा ने आरोप लगाया कि सीएम केजरीवाल ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है। बीजेपी की इस शिकायत पर चुनाव आयोग ने जांच की और केजरीवाल के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया है।
यह भी पढ़ें: जामिया इलाके में फायरिंग करने वाले गोपाल की जेवर में है पान की दुकान, जानिए और भी बहुत कुछ












Click it and Unblock the Notifications