Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कोबरापोस्ट स्टिंग: पैसा लेकर प्रोपेगेंडा करने से इनकार के लिए अरशद, विद्या, सौम्या की हो रही तारीफ

नई दिल्ली। वेबसाइट कोबरापोस्ट ने अपने एक स्टिंग में खुलासा किया है कि फिल्म और टीवी से जुड़े 36 लोग पैसे लेकर एक राजनीतिक दल के लिए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर झूठा प्रचार करने को तैयार हो गए। इन कलाकारों ने इसके लिए लाखों रुपए कालेधन के तौर पर भी लेना खुशी से मंजूर कर लिया। जिन 40 से ज्यादा कलाकारों से वेबसाइट ने संपर्क किया, उनमें महज चार लोग थे, जिन्होंने पैसे के बदले इस तरह का प्रोपेगेंडा करने से साफ इनकार कर दिया। ये चार कलाकार हैं- विद्या बालन, सौम्या टंडन, अरशद वारसी और रजा मुराद। इन चारों ने पैसे के बदले झूठे प्रचार को अपने सिद्धान्तों के खिलाफ बताया।

चारों लोगों की हो रही तारीफ

चारों लोगों की हो रही तारीफ

एक तरफ पैसा लेकर झूठे प्रचार के लिए हामी भरने वाले कलाकारों को सोशल मीडिया पर भला-बुरा कहा जा रहा है तो वहीं इन चारों कलाकारों की जमकर तारीफ हो रही है। विद्या बालन,अरशद वारसी, रजा मुराद और भाबी जी घर पर हैं सीरियल से मशहूर होने वाली सौम्या टंडन के लिए लोग लगातार सोशल मीडिया पर लिखकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। साथ ही उनकी ईमानदारी और साहस को भी सराहा जा रहा है।

ये है कोबरापोस्ट का स्टिंग

ये है कोबरापोस्ट का स्टिंग

वेबसाइट कोबरापोस्ट की टीम ने मनोरंजन उद्योग की 36 हस्तियों से संपर्क किया और खुद को भाजपा का प्रचार करने वाली पीआर कंपनी बताया। इन लोगों से उनके सोशल मीडिया अकाउंट का उपयोग करके भाजपा के राजनीतिक पार्टी के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए कहा गया और इसके लिए पांच-दस लाख से 60-70 लाख हर रुपए हर महीने देने को कहा गया।

विद्या बालन, सौम्या टंडन, अरशद वारसी और रजा मुराद के अलावा 36 लोगों ने इस पर सहमति व्यक्त की। उनमें से अधिकांश लोग नकद में लेनदेन के लिए तैयार थे और कॉन्ट्रैक्ट मे सिर्फ दस फीसदी से 15 फीसदी पैसे का ही जिक्र होना था।

ये हुए पैसा लेने को तैयार

ये हुए पैसा लेने को तैयार

जो स्टार्स पैसा लेकर प्रोपेगेंडा करने को तैयार थे, उनमें अभिनेता, अभिनेत्रियों और गायकों समेत ये नाम हैं- सनी लियोनी, अमीषा पटेल, महिमा चौधरी,राखी सावंत, एवलिन शर्मा, विवेक ओबेरॉय, जैकी श्रॉफ, टिस्का चोपड़ा, शक्ति कपूर, सोनू सूद, श्रेयास तलपडे, पुनीत इस्सर, सुरेंद्र पाल, पंकज और निकितिन धीर, दीपशिखा नागपाल, अखिलेंद्र मिश्रा, रोहित रॉय, राहुल भट, सलीम जैदी, अमन वर्मा, हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान, मनीषा लाम्बा, कोएना मित्रा, पूनम पांडे, अभिजीत भट्टाचार्य, कैलाश खेर, मीका सिंह, बाबा सहगल, राजू श्रीवास्तव, सुनील पाल, राजपाल यादव, उपासना सिंह, कृष्ण अभिषेक, विजय ईश्वरलाल पवार, गणेश आचार्य, संभावना सेठ और गायक अभिजीत भट्टाचार्य।

स्टिंग में दिखे स्टार्स की सफाई

स्टिंग में दिखे स्टार्स की सफाई

इस स्टिंग के सामने आने के बाद इसमें दिखे कई कलाकारों ने सपाई देते हुए कहा है कि उनकी बात को गलत तरह से दिखाया जा रहा है। सनी लियोनी ने ट्वीट कर कहा, मैं किसी भी राजनैतिक पार्टी के लिए प्रचार नहीं कर रही हूं, जिस तरह से मेरे बारे में खबरें फैलाई जा रही हैं। एक आजाद नागरिक होने के नाते मैं किसी भी व्यक्ति से बात कर सकती हूं क्योंकि रोजाना ही कई लोगों से कई मुद्दों पर बात होती है। हम सबसे मिलते हैं और सबकी सुनते हैं।

सोनू सूद ने कहा, जो बात हुई उसे गलत ढंग से और तोड़-मरोड़ कर दिखाया गया है। चर्चा के असली विषय से छेड़छाड़ कर उसे ऐसे पेश किया गया है जिसका मतलब ही बदल गया है। ब्रांड्स, राजनीतिक पार्टियां, व्यक्तिगत और कार्पोरेट हाउस सेलेब्रिटीज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का प्रयोग प्रमोशन के लिए करते हैं। इस वीडियो में भी मैं यही कह रहा हूं कि मैं ऐसी किसी भी पार्टी का प्रचार नहीं करूंगा जो गलत है या सच नहीं है। अच्छे काम को प्रचारित करने के लिए मैं हमेशा तैयार हूं, जिसके साथ दूसरे लोग भी मानें कि हां यह गलत नहीं होगा। इस कॉन्ट्रेक्ट के लिए भी मैंने यही कहा है कि हर चीज ऑफिशियली और पेपर पर होनी चाहिए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+