VIDEO: चंद्रग्रहण वाले दिन भारत में रहस्यमयी घटना, आधे घंटे सड़क पर चुपचाप बैठा रहा कोबरा, आखिर क्यों?

साल का आखिरी चंद्रग्रहण 8 नवंबर को लगा था, इस दौरान आंध्र प्रदेश के प्रकासम जिले में एक रहस्यमयी घटना घटी। जिसका वीडियो लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। उसमें एक सांप दिखाई दे रहा, लेकिन वो क्या कर रहा था ये किसी को समझ नहीं आया। कुछ लोग इसको चंद्रग्रहण से जोड़ रहे, जबकि कुछ ने इसे सामान्य घटना कहा है। (वीडियो-नीचे)

बीच सड़क पर बैठा कोबरा

बीच सड़क पर बैठा कोबरा

जानकारी के मुताबिक 8 तारीख को शाम के वक्त लोग अपने घरों को जा रहे थे। उस दौरान चंद्रग्रहण भी लगा था, लेकिन अचानक से एक कोबरा झाड़ियों से आकर सड़क किनारे बैठ गया। सांप अपना फन फैलाए हुए एकदम बीच रास्ते में था। ऐसे में किसी की हिम्मत आगे बढ़ने की नहीं हुई। कई लोगों ने सांप को हटाने के लिए तेज हार्न बजाया, तो कुछ अपनी लाइट उसके ऊपर मारते रहे, लेकिन वो वहां से नहीं हटा।

किसी को नहीं पहुंचाया नुकसान

किसी को नहीं पहुंचाया नुकसान

एक चश्मदीद ने बताया कि वो दोर्नाला-मरकापुरम मार्ग पर जा रहे थे, तभी उन्हें वहां पर जाम दिखा। वो गाड़ी से उतरकर जब आगे पहुंचे, तो उन्हें एक सांप नजर आया। वो फन उठाकर बीच रास्ते में बैठा था। कुछ बाइक सवारों ने हिम्मत जुटाई और वो किनारे से निकल गए, लेकिन सांप ने उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। इसके बाद किनारे से कुछ गाड़ियां और निकलीं।

वहां से कहां गया?

वहां से कहां गया?

बताया जा रहा है कि चंद्रग्रहण खत्म होने के बाद वो खुद वहां से हट गया और झाड़ियों में चला गया। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं, सांप चुपचाप फन उठाकर बैठा था और चारों ओर सबको देख रहा था। लोग आवाज करके उसे भगाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उस पर कोई फर्क नहीं पड़ा।

लोगों ने कही ये बात

लोगों ने कही ये बात

वहीं इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं। एक शख्स ने कमेंट करके लिखा कि इसका जरूर चंद्रग्रहण से कोई संबंध है, क्योंकि कई जीवों को अनहोनी का पता पहले चल जाता है। एक अन्य यूजर ने कहा कि ये सामान्य बात है। सांप भीड़ देखकर सदमे में चला गया होगा, ऐसे में उसे समझ नहीं आया वो क्या करे और चुपचाप बचाव की मुद्रा में बैठ गया।

ये था ग्रहण का वक्त?

ये था ग्रहण का वक्त?

आपको बता दें कि 8 नवंबर को साल का आखिरी चंद्रग्रहण लगा था, जहां ये भारत में 4 बजकर 23 मिनट पर शुरू हुआ। ये ग्रहण शाम को 6 बजकर 20 मिनट पर खत्म हुआ। इस बार ग्रहण भारत के ज्यादातर राज्यों में साफ-साफ दिखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+