जब बीच सड़क पर आ गया खतरनाक कोबरा सांप, आधे घंटे तक थम गया ट्रैफिक..Video Viral

Cobra Snake Video Viral : घर में सांपों के आने या फिर जंगल में कोबरा की आपने बहुत वीडियो देखी होगी, लेकिन कर्नाटक में ट्रैफिक के बीच एक कोबरा सांप रोड क्रॉस करता दिखा है, जिसकी वीडियो अब देखते ही देखते वायरल हो गई। घटना राज्य के उडुपी के कलसंका जंक्शन की है, जहां बीच रोड पर कोबरा सांप के आने से लोगों की धड़कने रुक गई। ट्रैफिक को करीब 30 मिनट तक रोकना पड़ा। इस घटना का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया था, जो आपको भी हैरान कर सकता है।

सांप को देख डरे लोग

इस वीडियो ने अब netizens (इंटरनेट पर सक्रिय लोग) का भी ध्यान खींचा है। ट्रैफिक में अचानक ठहराव सांप के सड़क पार करने की कोशिश के कारण हुआ। वीडियो में आप देख सकते है कि सांप रेंगते-रेंगते रोड पार कर रहा है और वहां से कोई भी वाहन नहीं गुजर रहा। करीब 30 मिनट तक ऐसे की ट्रैफिक पूरी तरह से थम गया। पोस्ट में यह भी बताया गया है कि सांप को बचाया गया और इलाज के लिए ले जाया गया है।

12 फरवरी को शेयर किया गया वीडियो

12 फरवरी को शेयर किया गया वीडियो

कोबरा का यह वीडियो ट्विटर पर पड़ोसी शहर मैंगलोर को समर्पित एक पेज ने शेयर किया है। 12 फरवरी को शेयर किए गए इस वीडियो क्लिप ने 40,600 से ज्यादा बार देखा गया है। वहीं 100 से ज्यादा रिट्वीट किए गए है। हालांकि कुछ लोगों ने मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की सराहना की, अन्य लोगों ने कमेंट किया कि सांप उस हंगामे के बीच कितना भयभीत था।

धूप की वजह से सड़क थी गर्म

धूप की वजह से सड़क थी गर्म

शहर के पुलिस विभाग प्रवक्ता ने वीडियो को लेकर बताया कि इस घटना के बाद सांप को बचाया गया और इलाज के लिए ले जाया गया है। पुलिस ने कहा कि लगभग आधे घंटे तक ट्रैफिक को रोककर रखने से सांप को किसी तरह की चोट नहीं आई है। गर्म सड़क की सतह को पार करने के लिए सांप को काफी देरी लगी, जिसके लिए ट्रैफिक भी खड़ा रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+