तटरक्षक बल ने रिसर्च पोत को बचाया, 36 क्रू मेंबर सहित फंसे थे 8 वैज्ञानिक

तटरक्षक बल के डीआईजी ने बताया कि रिसर्च पोत को कोस्ट गार्ड ने बचा लिया है, जिसमें 8 वैज्ञानिकों समेत 36 क्रू मेंबर फंसे हुए थे।

कोस्ट गार्ड ने तेजी से कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान के एक अत्याधुनिक शोध जहाज पर सवार 8 प्रमुख वैज्ञानिकों और 36 क्रू को बचाया। तटरक्षक बल के डीआईजी के एल अरुण ने बताया कि रिसर्च पोत ने बुधवार दोपहर करीब तीन बजे खराब होने की जानकारी दी थी।

तटरक्षक बल के डीआईजी के एल अरुण ने बताया कि पोत में आगे बढ़ने की क्षमता नहीं बची है। साथ ही बिजली भी बंद हो गई है। जहाज में आठ वैज्ञानिकों समेत 36 लोग सवार थे। कारवार के निकट जहाज के फंसने का खतरा पैदा हो गया था, जिसके कारण तेजी से तेल रिसाव हो सकता था। जो बड़े हादसे में तब्दील हो सकता था।

Coast Guard rescues research vessel,

अधिकारी ने आगे कहा कि आरवी सिंधु साधना पोत का इंजन खराब हो गया था और ये तीन समुद्री मील की गति से चल रहा था। वहीं, जब खतरे का संकेत मिला तो वो किनारे से 20 समुद्री मील दूर था।

भारतीय तट रक्षक ने ट्वीट कर कहा कि @IndiaCoastGuard जहाज सुजीत ने संकट के इस पल में सफलतापूर्वक भाग लिया और ग्राउंडिंग के संभावित खतरे को टाल दिया, जब NIO के एक अनुसंधान जहाज को बचाया गया। स्थिति काफी गंभीर थी, क्योकि एनआईओ एक अत्याधुनिक अनुसंधान पोत, मूल्यवान वैज्ञानिक उपकरण से लेस था। इसके साथ ही कारवार तटरेखा से जहाज की निकटता ने जहाज के बंद होने का खतरा पैदा कर दिया, जिसके कारण बड़ा तेल रिसाव हो सकता था, जिससे समुद्री पर्यावरण में काफी प्रदूषण फैल सकता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+