बीवी के जाते ही टीचर ने छात्रा को बेडरूम में बुलाया, ब्‍लू फिल्‍म दिखाकर करने लगा 'गंदा काम'

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के भोपाल में 10वीं की छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। छेड़खानी करने वाला कोई और नहीं बल्‍कि उसी की कोचिंग में मैथ्‍स पढ़ाने वाला टीचर है। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो टीचर ने उसे बदनाम कर देने की धमकी दी। इस बात से लड़की इतने सदमें में आ गई कि उसने स्‍कूल जाना बंद कर दिया। दो दिनों से वो कुछ खा-पी नहीं रही थी। फिर मां-बाप ने बेटी को विश्‍वास में लेकर हकीकत जानी। जिसके बाद छात्रा के परिजनों ने आरोपी को पकड़कर मारापीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। मामला भोपाल के ईंटखाई इलाके का है।

बीवी के जाते ही टीचर ने छात्रा को बेडरूम में बुलाया, ब्‍लू फिल्‍म दिखाकर करने लगा 'गंदा काम'

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक शारदा नगर लांबाखेड़ा में ब्रेन टाच नाम से विवेक उर्फ विक्की सोनी मैथ्स की कोचिंग संचालित करता है। उसके यहां आसपास इलाके के दसवीं और 12 वीं क्लास के बच्चे पढ़ने आते हैं। वह अपनी पत्नी के साथ कोचिंग के पीछे के हिस्से में ही रहता है।

पीडि़ता इसी कोचिंग में पढ़ने जाती थी। 8 सितंबर को दोपहर वह अपने सहेलियों के साथ कोचिंग पढ़ने गई थी। जहां वह कोचिंग के पढाई वाले कमरे में सहेलियों के साथ रिवीजन कर रही थी। तभी टीचर विवेक उर्फ विक्की सोनी ने छात्रा को अपने बैडरूम में बुलाया। इस दौरान उसकी पत्नी मार्केट गई हुई थी। बैडरूम में पहुंची छात्रा से वह सेक्स के बारे में अनाप- शनाप बात करने लगा।

छात्रा ने जब मना किया तो विक्‍की उसे लैपटॉप पर ब्‍लू फिल्‍म दिखाने लगा। जब लड़की वहां से जाने लगी तो विक्‍की ने उसका हाथ पकड़ लिया और अश्‍लील हरकत शुरु कर दी। छात्रा किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंची। घर जाने के बाद दो दिनों तक पीडि़ता ने किसी से बात नहीं किया। मां को जब कुछ शक हुआ तो उन्‍होंने उससे पूछताछ की और मामला सामने आ गया। जानकारी लगने के बाद छात्रा के परिजन पीड़िता को साथ लेकर आरोपी टीचर की कोचिंग पर पहुंचे। जहां लोगों ने उसकी कोचिंग में तोड़फोड़ की और आरोपी टीचर विवेक उर्फ विक्की सोनी के साथ मारपीट कर थाने लेकर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+