छत्तीसगढ़ में मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतरे
मांढ़र-सिलयारी के बीच मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गये। इस घटना के बाद से हावड़ा रूट की कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट कर दिए गए हैं।
नई दिल्ली। रविवार की सुबह जहां कानपुर हादसे ने सबको हिलाकर रख दिया है वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में भी मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए हैं।घटना आज सुबह की बतायी जा रही है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मांढ़र-सिलयारी के बीच मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गये। इस घटना के बाद से हावड़ा रूट की कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट कर दिए गए हैं।
उधर पटना-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन में अब तक 96 लोगों के मारे जाने की खबर है, काफी लोग गंभीर रूप से घायल हैं तो वहीं जो लोग बच गए हैं वो ऊपर वाले का शुक्रिया अदा करते थक नहीं रहे हैं।मालूम हो कि आज सुबह 3.10 बजे पुखरैया और मलासा के बीच पटना-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई, ट्रेन की 14 बोगी कानपुर के पास पुखरैया में पटरी से उतर गई जिससे ये भयंकर हादसा हुआ।












Click it and Unblock the Notifications