Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Corona Vaccination: CO-Win App का 2.0 वर्जन तैयार, खुद करना होगा रजिस्ट्रेशन

Corona Vaccination in India: पिछला साल 2020 में कोरोना महामारी ने जमकर आतंक मचाया, लेकिन नया साल नई उम्मीदों से भरा है। भारत ने कोरोना के खिलाफ दो वैक्सीन तैयार की, जिसके बाद 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन का पहला चरण शुरू किया गया, जो अब पूरा हो गया। अब दूसरे चरण के तहत टीकाकरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि कोरोना वैक्सीन लाभार्थियों के सेल्फ रजिस्ट्रेशन के लिए CO-Win डिजिटल एप का 2.0 वर्जन तैयार है और जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। साथ ही टीकाकरण अभियान में निजी क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को भी शामिल करने की योजना चल रही है।

Recommended Video

    Corona Vaccination: CO-Win App का 2.0 वर्जन तैयार, खुद कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन | वनइंडिया हिंदी
    corona vaccination

    प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा ने टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक की, जिसमें मंत्रालय के आदेश में कहा कि यह COVID टीकाकरण के लिए 50 वर्ष से अधिक की आयु वाले रजिस्ट्रेशन करेंगे, जो स्वास्थ्य सेवाकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स के बाद तीसरी जनसंख्या प्राथमिकता समूह है। 27 करोड़ लोग रजिस्ट्रेशन करा पाएंगे जिनकी आयु 50 वर्ष से अधिक है।

    मीटिंग में COVID-19 टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया कि गया कि सभी स्वास्थ्यकर्मियों को 68.3 प्रतिशत को पहली खुराक और 37.6% योग्य स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक दी गई है। वहीं फ्रंटलाइन वर्कर्स को 28.2 प्रतिशत पहली खुराक दी गई थी। इसमें कहा गया है कि बुधवार को शाम 6:00 बजे तक कुल 91,86,757 टीकाकरण खुराक पिलाई गई थी।

    इसके अलावा बताया कि गया भारत ने विदेश मंत्रालय (MEA) के जरिए 13 देशों को COVID-19 वैक्सीन की आपूर्ति की थी। ये देश हैं बांग्लादेश, म्यांमार, भूटान, मालदीव, नेपाल, मॉरीशस, सेशेल्स, श्रीलंका, बहरीन, ओमान, अफगानिस्तान, बारबाडोस और डोमिनिका। इसके अलावा वैक्सीन को 14 देशों (बांग्लादेश, म्यांमार, मोरक्को, ब्राजील, मिस्र, अल्जीरिया, दक्षिण अफ्रीका, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, मैक्सिको, डोमिनिकन गणराज्य, सऊदी अरब और अल-सल्वाडोर) को वाणिज्यिक अनुबंध के तहत आपूर्ति की गई थी।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+