फिर से बढ़े 2 रुपए सीएनजी गैस के दाम, जानिए दिल्ली, नोएडा सहित इन शहरों में नई कीमतें
नई दिल्ली, 21 मई: अगर आप सीएनजी गैस से अपनी गाड़ी चलाते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर नहीं है। एक बार फिर से सीएनजी की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी गई है। सीएनजी गैस की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई हैं। बढ़ी हुई कीमतें शनिवार सुबह 6 बजे से लागू हो जाएंगी। इस तरह अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीएनजी गैस 75.61 रुपये प्रति किलोग्राम में मिलेगी। पिछले 6 दिनों में दूसरी बार सीएनजी के दाम बढ़े हैं। 15 मई को ही दिल्ली में सीएनजी के दाम 2 रुपये प्रति किलो बढ़ाए गए थे।
Recommended Video

सीएनजी पर आज 2 रुपए प्रति किलो कीमत बढ़ाए जाने के बाद नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी 78.17 रूपये प्रतिकिलो हो गई है। जबकि गुरूग्राम में भी सीएनजी 83.94 रूपये किलो हो गई है। बढ़े हुए दाम 21 मई की सुबह छह बजे से लागू होंगे। वहीं, मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में सीएनजी गैस की कीमत 82.84 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। रेवाड़ी में सीएनजी गैस की कीमत बढ़कर 86.07 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची है।
करनाल और कैथल में सीएनजी गैस के दाम 84.27 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं। कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर की बात करें, तो यहां सीएनजी गैस की नई कीमत 87.40 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। इसके अलावा राजस्थान में अजमेर, पाली और राजसमंद में सीएनजी की नई कीमत 85.88 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
जब से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय गैस की कीमतें बढ़ना शुरू हुईं, तभी से शहर के गैस वितरक पिछले साल अक्टूबर से ही समय-समय पर गैस कीमत बढ़ाते रहे हैं। 15 मई को नई बढ़ोतरी के साथ सीएनजी की कीमत अब दिल्ली में 73.61 रुपये प्रति किलोग्राम, नोएडा में 76.17 रुपये प्रति किलोग्राम और गुरुग्राम में 81.94 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications