CNG Price Delhi: दिल्ली-नोएडा में सीएनजी हुई महंगी, आज से लागू हुई नई कीमतें, जानें रेट

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने आज से CNG के दाम बढ़ा दिए हैं। CNG की कीमत अब दिल्ली में 79.56 रुपये प्रति किलोग्राम है।

CNG Price Hike in Delhi NCR

Recommended Video

    CNG Price Hike: New Year से पहले दिल्ली की जनता को झटका, CNG हुई महंगी | वनइंडिया हिंदी | *News

    CNG Price Hike in Delhi NCR: इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने आज से दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी (CNG) के दाम बढ़ा दिए हैं। दिल्ली, नोएडा और अन्य एनसीआर क्षेत्रों में सीएनजी की नई कीमतें शनिवार 17 दिसंबर 2022 से लागू कर दिए गए हैं। सीएनजी की कीमत अब दिल्ली में 79.56 रुपये प्रति किलोग्राम है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 82.12 रुपये प्रति किलोग्राम है। गुरुग्राम में 87.89 रुपये प्रति किलोग्राम है।

    इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने आज सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू कर दी हैं। गैस आपूर्तिकर्ता इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने सीएनजी खुदरा कीमतों में संशोधन के पीछे इनपुट गैस की लागत में वृद्धि का कारण बताया है।

    इससे पहले 8 अक्टूबर को सीएनजी की कीमतों में बदलाव किया गया था। 8 अक्टूबर को सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की गई थी, उसके बाद से दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमत इस प्रकार थी, दिल्ली में 78.61 रुपये प्रति किलोग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 81.17 रुपये प्रति किलोग्राम और गुरुग्राम में 86.94 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+