दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG-PNG

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर। देश की राजधानी में एक बार फिर से पीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की गई है। पिछले 10 दिन में यह लगातार दूसरी बढ़ोतरी की गई है। घरेलू पीएनजी के दाम में दो रुपए प्रति एमसीएम की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें आज से प्रभावी होंगी। गौतम बुद्ध नगर में पीएनजी के दाम 34.86 रुपए प्रति एससीएम तक पहुंच गए हैं। गौर करने वाली बात है कि इससे पहले 1 अक्टूबर को 2.10 रुपए प्रति एससीएम की बढ़ोतरी की गई थी। नोएडा में अब पीएनजी के दाम 34.86 रुपए प्रति एससीएम तक पहुंच गए हैं।

Recommended Video

    CNG-PNG Price Hike: महंगाई की मार, October में दूसरी बार बढ़े दाम, जानें नई कीमतें | वनइंडिया हिंदी
    cng

    वहीं कंप्रेस्ड नैचुरल गैस (सीएनजी) की बात करें तो इसके दाम में भी आज से बढ़ोतरी कर दी गई हैं। दिल्ली में सीएनजी के दाम 49.76 रुपए प्रति किलो हो गए हैं, जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद में सीएनजी के दाम 56.02 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं। गुरुग्राम की बात करें तो यहां सीएनजी 58.20 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। गौर करने वाली बात है कि 2 अक्टूबर को भी सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी की गई थी। सीएनजी की नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं।

    अलग-अलग शहरों में सीएनजी की बात करे तो गुरुग्राम में 58.20 रुपए प्रति किलो, रेवाड़ी में 58.59 रुपए प्रति किलो, कर्नाल और कैथल में 57.10 रुपए प्रति किलो, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ में 63.28 रुपए प्रति किलो, कानपुर, मेर, हमीरपुर में 66.54 रुपए प्रति किलो, अजमेर, पाली और राजमसंद में सीएनजी के दाम 65.02 रुपए प्रति किलो हैं। बढ़ी हुई कीमतें आज सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+