राज्यपाल की चिट्ठी के बाद सीएम योगी ने पेट्रोल पंप मामले में जांच के आदेश दिए
Recommended Video

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव एसपी गोयल पर घूस मांगने का गम्भीर आरोप लगा था। प्रमुख सचिव एसपी गोयल पर 25 लाख रुपये का घूस मांगने के आरोप पर राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इस मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

इसका संज्ञान लेते हुए सीएम योगी ने जांच के आदेश दे दिये हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रमुख सचिव एसपी गोयल से इस मामले पर पूरी जानकारी मांगी है। बता दें कि अभिषेक गुप्ता नाम के शख्स ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव एसपी गोयल पर पेट्रोल पंप की जमीन के बदले रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था।
इसके पहले CM योगी के प्रमुख सचिव पर ही घूस मांगने का गंभीर आरोप लगा था। इस मामले पर राज्यपाल ने सीएम को लिखी चिट्ठी लिख कर मामले पर कार्रवाई करने की बात कही थी। आरोप है कि पेट्रोल पंप के मुख्य मार्ग की चौड़ाई बढ़ाए जाने को लेकर प्रमुख सचिव 25 लाख रुपए की घूस मांग रहे थे। इस गंभीर आरोप पर राज्यपाल ने कार्रवाई के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा था।
दूसरी ओर, बीजेपी ने अभिषेक गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कराया है और कहा है कि ये शख्स पार्टी के संगठन मंत्री सुनील बंसल और अन्य पदाधिकारियों के नाम का प्रयोग कर अनुचित कार्य करने का दबाव बना रहा है। इस व्यक्ति का पार्टी से कोई सम्बन्ध नहीं है। पार्टी की छवि खराब करने के आरोप में अभिषेक गुप्ता के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस अभिषेक गुप्ता से भी पूछताछ कर रही है।
-
PNG Gas Crisis: घर में सिलेंडर नहीं, पाइप वाली गैस PNG चलती है? दिल्ली-NCR के लोगों के लिए आई बड़ी चेतावनी -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
PM Kisan: कल भेजी जाएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, आपके खाते में आएंगे या नहीं पैसे? अभी करें चेक -
DM Shruti Sharma कौन हैं? ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती जैसा IAS बनने का पकड़ा Shikha Gautam का झूठ, यूं खुली पोल -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! ₹4000 तक सस्ती, जानिए 100 ग्राम का ताजा भाव -
LPG Hits Induction Market: मार्केट से इंडक्शन स्टोव गायब? सिलेंडर बुकिंग पर 20 दिन की वेटिंग- Ground Report












Click it and Unblock the Notifications