गरजे योगी, कहा- कांग्रेस के लोग तो मसूद अजहर को 'जी' कहते हैं और आतंकवादियों के बिरयानी खिलाते हैं
गाजियाबाद। रविवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में एक जनसभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने जमकर कांग्रेस और महागठबंधन के दलों पर निशाना साधा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस के लोग आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते थे और आतंकी अजहर मसूद को 'जी' कहकर संबोधित करते हैं, जबकि मोदी सरकार आतंकवादियों को गोली खिलाती है। कांग्रेस के साथ आए गठबंधन वाले लोग भी आतंकी अजहर मसूद को 'जी' ही बोलते हैं, अब आप ही बताइए कि क्या ये लोग देश की रक्षा कर सकते हैं।

गाजियाबाद के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने नोएडा के बिसहड़ा में भी लोगों को संबोधित किया और कहा कि पिछली सरकार के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं था, सरकार जात-पात की राजनीति करती थी, योगी ने बिसहड़ा का जिक्र करते हुए कहा कि पिछली सरकार दंगे कराती थी, उन्होंने सवाल किया कि क्या पिछले 2 सालों में बिसहाड़ जैसी कोई घटना हुई है यहां या कोई दंगा हुआ है यहां, आप ही लोग बताइए।
योगी ने भी बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की तरह कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने पूरी दुनिया में विश्व बंधुत्व का भाव बढ़ाने वाले हिन्दू समुदाय को आतंकवाद के साथ जोड़कर बदनाम करने का काम किया. हिन्दू कभी आतंकवादी हो सकता है क्या, शायद राहुल गांधी को नहीं पता कि हम तो चीटियों को भी आटा खिलने वाले लोग हैं, लोगों को कैसे मारेंगे, आतंकवाद को धर्म के साथ जोड़ने का पाप कांग्रेस ने किया, अपनी वोटबैंक की पॉलिटिक्स के लिए पूरी दुनिया में गौरवशाली हिन्दू समुदाय को बदनाम करने का पाप इन्होंने किया है।












Click it and Unblock the Notifications