लोकसभा चुनावों के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, किया 7 फीट ऊंची राम की मूर्ति का अनावरण

अयोध्या। लोकसभा चुनावों में भारी जीत दर्ज करने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने अयोध्या शोध संस्थान में 7 फीट ऊंची कोदंड राम की प्रतिमा का अनावरण किया। बता दें कि 7 फीट की इस प्रतिमा को राष्ट्रपति पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। इसे संस्थान के शिल्प संग्रहालय में स्थापित किया जाएगा। इस प्रतिमा को कर्नाटक से लाया गया था।

cm Yogi Adityanath Friday unveiled a 7 foot wooden statue of Lord Ram in Ayodhya

आदित्यनाथ रामजन्मभूमि न्यास के प्रमुख महंत नृत्य गोपाल दास के सप्ताह भर चलने वाले जन्मदिन समारोह के उद्घाटन समारोह में भी भाग लेंगे। कर्नाटक के कावेरी कर्नाटक स्टेट आर्ट्स एवं क्राफ्ट इंपोरियम से 35 लाख में खरीदी गई भगवान राम की यह प्रतिमा काफी आकर्षक है। 7 फीट की इस प्रतिमा को बनाने वाले कलाकार एम मूर्ति को राष्ट्रपति पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। इसे काष्ठ कला की एक दुर्लभ कृति माना जा रहा है। इस पूरी मूर्ति को लकड़ी के एक टुकड़े पर उकेरा गया है। कोदंम राम को पूजा भारत के दक्षिणी हिस्से में की जाती है।

फिलहाल, प्रतिमा का अनावरण अस्थाई स्थल पर कराया गया है। बाद में लाइब्रेरी में स्थाई प्लैटफॉर्म बन जाने पर इसे वहां स्थापित कर दिया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में महाशक्ति भारत बनेगा।मोदी ने योग को वैश्विक मान्यता दिलाई है। कमजोर व्यक्ति समाज या राष्ट्र शांति की बात नही कर सकता है। पहली बार कोई प्रधान मंत्री कुम्भ के उद्घाटन समारोह में गंगा पूजन करने पहुंचा।

मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, योगी कैरेबियन देशों की रामलीला यात्रा'अयोध्या की पुरातात्विक रिपोर्ट, थारुओं की कला एवं संस्कृति' और अवध की लोक चित्रकला पुस्तक का भी लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वह मूर्तिकारों, चित्रकारों और साहित्यकारों को सम्मानित भी करेंगे। इसके अलावा वे यहां के विकास कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे। वह राम की पैड़ी, निर्माणाधीन भजन स्थल, अयोध्या बस स्टेशन के निर्माण कार्य और गुप्तार घाट के सौंदर्यीकरण कार्य की प्रगति की जानकारी भी लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+